सलमान खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' 27 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी। 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, अनुपम खेर, आलोक नाथ जैसे कई दिग्गज कलाकार थे। इतने साल बीतने के बाद भी इसके गाने, डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबां पर कायम हैं। इस ब्लॉकबस्टर मूवी को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने निशा का कैरेक्टर प्ले किया था तो प्रेम नामक कैरेक्टर को सलमान खान ने निभाया था। सूरज बड़जात्या की फिल्म के सभी गाने इतने जबरदस्त हिट हैं कि आज भी हर शादी-फंक्शन में बजाए जाते हैं।
बेमिसाल 27 साल: अब कहां है 'हम आपके हैं कौन' की स्टार कास्ट, इन दो सितारों की हो चुकी है मौत
सलमान खान- प्रेम
सूरज बड़जात्या के प्रेम यानि सलमान खान तो आज बड़े स्टार हैं। उनका स्टारडम आज इस लेवल पर पहुंच चुका है कि नाम से ही फिल्में चल जाती हैं। सलमान इन दिनों बिग बॉस को लेकर चर्चा में हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राधे ने बेशक रिकॉर्ड बनाया लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया।
माधुरी दीक्षित- निशा
'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित ने निशा नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिससे बाद में प्रेम यानि सलमान खान को प्यार हो जाता है। इस फिल्म में माधुरी को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद कई और फिल्मों में माधुरी ने काम किया और स्टारडम की नई ऊंचाईयां छुईं। माधुरी दीक्षित अब सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब एक्ट्रेस फिल्मों में कम नजर आती हैं मगर वे रियलिटी शोज का हिस्सा रहती हैं
रेणुका शहाणे-पूजा
फिल्म में सलमान की भाभी पूजा का रोल निभाने वाली रेणुका शहाणे इस फिल्म के जरिए सभी के दिलों में बस गईं थीं। इस फिल्म में जब उनकी मौत दिखाई गई तो उनके फैंस भी भावुक हो गए थे और आज रेणुका शहाणे अपनी शादीशुदा जिंदगी और घर-परिवार में बिजी हैं। रेणुका ने इस फिल्म के 27 साल होने के मौके पर पोस्ट लिखकर फैंस और फिल्म के डायरेक्टर को धन्यवाद दिया है।
Thank you to Soorajji and the entire @rajshri team for HAHK 🙏🏾🙏🏾🙏🏾 27 years and still going strong. A huge thank you to the audience, the fans of this film for loving it and showering it with pure love then and now ❤❤❤ #trueblessing 🙏🏾🙏🏾🙏🏾 pic.twitter.com/ViWN3LJxVZ
— Renuka Shahane (@renukash) August 5, 2021
इसमें मोहनीश ने सलमान के बड़े भाई का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। मोहनीश महाना अदाकारा नूतन के बेटे हैं। अब तो उनकी बेटी प्रनूतन भी एक्ट्रेस है।