फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 साल पहले शाहरुख खान ने सबको किया था 'दीवाना', इस हीरो के फिल्म छोड़ने पर हुई थी एंट्री

Thu, 25 Jun 2020 08:21 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 25 Jun 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
28 years of deewana shah rukh khan debut film
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के 'बादशाह' कहे जाने वाले शाहरुख खान ने 28 साल पहले आज ही के दिन डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' 25 जून 1992 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। सेकेंड लीड होने के बावजूद शाहरुख ने सभी को अपना 'दीवाना' बना दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसका फायदा भी उन्हें मिला। शाहरुख खान के साथ फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती की मुख्य भूमिका थी। 

28 years of deewana shah rukh khan debut film
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'दीवाना' को राज कंवर ने निर्देशित किया था। ना केवल शाहरुख खान बल्कि राज कंवर की बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म थी। शाहरुख खान के प्रशंसक उनके इस फिल्म के 28 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर हम आपको 'दीवाना' के कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।

28 years of deewana shah rukh khan debut film
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि शाहरुख फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। पहले शाहरुख का रोल अरमान कोहली को ऑफर किया गया था। अरमान ने ये फिल्म साइन कर ली थी और शूटिंग का पहला शेड्यूल भी खत्म कर लिया था लेकिन मेकर्स के साथ उनकी कुछ अनबन हो गई और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। अरमान के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म में शाहरुख की एंट्री हुई। याद दिला दें कि अरमान 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुके हैं और वहां पर भी उनका गुस्सैल रवैया कई बार देखने को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
28 years of deewana shah rukh khan debut film
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में शाहरुख इंटरवल के बाद आते हैं। उससे पहले ऋषि कपूर और दिव्या भारती ही स्क्रीन पर छाए रहते हैं। बता दें कि दिव्या भारती का रोल पहले माधुरी दीक्षित को दिया गया था लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाईं। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान  को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था। वहीं दिव्या भारती को सेंसेशनल डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया था।

विज्ञापन
28 years of deewana shah rukh khan debut film
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे। इसे नदीम श्रवण की जोड़ी ने संगीतबद्ध किया था जबकि समीर ने इसके गाने लिखे थे। शाहरुख का फिल्म में डेब्यू सॉन्ग था- 'कोई ना कोई चाहिए..'। इस गाने को शाहरुख ने बाइक चलाते हुए शूट किया था। फिल्म के गानों के लिए नदीम श्रवण को फिल्मफेयर का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा गीतकार समीर, गायक कुमार सानू फिल्म फेयर अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। 


सुशांत के पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट और दिव्या खोसला ने सोनू निगम पर किया पलटवार, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed