सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुशांत के पोस्टमार्टम की आई फाइनल रिपोर्ट और दिव्या खोसला ने सोनू निगम पर किया पलटवार, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 25 Jun 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide final postmortem report and Divya Khosla Kumar Responds To Sonu Nigam entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस की कवरेज करने वाली कुछ वेबसाइटों को उनकी तरफ से दिखाया गया उतावलापन भारी पड़ सकता है। सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है और इस रिपोर्ट में साफ तौर पर यह बताया गया है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी। वहीं पुलिस जांच में ये भी साफ हो गया है कि घटना के दिन इमारत के सीसीटीवी बंद नहीं थे और सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए कुछ मीडिया पोर्टल्स ने मनगढ़ंत खबरें प्रकाशित कर दीं।



सुशांत सुसाइड केस: सनसनी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, अंतिम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

 

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Suicide final postmortem report and Divya Khosla Kumar Responds To Sonu Nigam entertainment news
रॉकी जायसवाल और सोनम कपूर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर इस वक्त जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री भी दो हिस्सों में बंट गई है। कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो कई खुलकर इसके खिलाफ बोल रहे हैं। हाल ही सोनम कपूर ने नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के समर्थन में ऐसा ट्वीट कर दिया जिसे देखकर अभिनेत्री हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल बुरी तरह से भड़क गए। 

सोनम कपूर पर भड़के हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड, नेपोटिज्म का समर्थन करने पर लगाई फटकार

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide final postmortem report and Divya Khosla Kumar Responds To Sonu Nigam entertainment news
सुनील ग्रोवर और सलमान खान - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड स्टार्स को टारगेट किया जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा निशाने पर अभिनेता सलमान खान हैं। बीते दिनों सलमान ने एक ट्वीट के जरिए अपने फैंस से अपील की थी कि वो सुशांत के परिवार की मदद करें और गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। सलमान की इसी बात का समर्थन जब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने किया तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद सुनील ने अपने ही अंदाज में ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।

सलमान खान का समर्थन कर ट्रोल हुए सुनील ग्रोवर, करारा जवाब देकर बोलती की बंद

 

Sushant Singh Rajput Suicide final postmortem report and Divya Khosla Kumar Responds To Sonu Nigam entertainment news
सोनी राजदान और हंसल मेहता - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई- भतीजावाद) को लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस ये आरोप लगा रहे हैं कि अभिनेता बॉलीवुड में नेपोटिज्म का शिकार हुए थे और उनके हाथ से कई फिल्में छीनकर स्टार किड्स को दे दी गई थीं। इस बीच लगातार कई बड़े स्टार्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई स्टार्स ने अपने ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया है और कई ने अपने कमेंट सेक्टशन को हटा दिया है। इसी बहस में अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान कूद पड़ी हैं और उन्होंने निर्देशक हंसल मेहता के उन सवालों को जवाब दिया जो उन्होंने पिछले दिनों नेपोटिज्म को लेकर पूछे थे।

नेपोटिज्म की बहस में कूदीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, हंसल मेहता के ट्वीट पर यूं दिया जवाब

 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide final postmortem report and Divya Khosla Kumar Responds To Sonu Nigam entertainment news
दिव्या खोसला कुमार और सोनू निगम - फोटो : Social Media

टी-सीरीज  के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने एक बार फिर सोनू निगम पर पलटवार किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए सोनू निगम के उन आरोपों का जवाब दिया जो उन्होंने बीते दिनों लगाए थे। दिव्या ने कहा कि उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी जा रही है। 

दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम पर किया पलटवार, बोलीं- रामलीला में 5 रुपये लेकर गाना गाते थे

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed