साल 2001 रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। जब ये फिल्म टेलीविजन पर दिखाई गई तो इसने टीआरपी के मामले में बाजी मारी। बाद में इस फिल्म को इतना प्यार मिला कि ये फिल्म दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गई। बीते दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म सीक्वल बनाने की तैयारी हो रही है।
'रहना है तेरे दिल में' के सीक्वल की खबरों पर बोले आर माधवन, 'अब माधव शास्त्री बनना तो हाथी को चड्डी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया में ऐसी खबरें भी थीं कि निर्माता और अभिनेता जैकी भागनानी इस फिल्म को फिर से बनाना चाहते हैं और वो इसमें फिर से आर माधवन और दीया मिर्जा को लेना चाहते हैं। फिल्म में माधव शास्त्री और रीना की शादी के 19 साल के बाद की कहानी दिखाई जाएगी।
लेकिन इन अफवाहों पर अब आर माधवन का बयान आया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है, 'रहना है तेरे दिल में...दोस्तों मैं सीक्वल की अफवाहें पढ़ रहा था। और यह उम्मीद कर रहा हूं कि ये सच है क्योंकि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। बस ये प्रार्थना करना कि कहीं किसी के पास दीया और मेरे लिए उम्र के हिसाब से उपयुक्त स्क्रिप्ट हो। अब माधव शास्त्री बनना तो हाथी को चड्डी पहनाने के बराबर है।
# RHTDM ..Guysss ...been reading rumors about the sequel .. 🤞🤞🤞and hoping it’s true-cause I have no idea about this 🙈🙈.. just praying that someone somewhere has an age appropriate script for Dia and I -varna अब madhav shastri बनना तो hathi को चड्डी पहनाने ke बराबर है🙈🙈😆। pic.twitter.com/dKYOMEcccA
दीया मिर्जा ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आर माधवन के साथ एक लाइव वीडियो चैट की थी जिसमें उन्होंने अपनी 19 साल पुरानी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के बारे में भी खूब बातें कीं। यही वह फिल्म है जिससे दीया मिर्जा और आर माधवन ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद दीया और माधवन किसी भी फिल्म में, टीवी विज्ञापन में या फिर किसी भी फिल्मी प्रोजेक्ट में साथ नजर नहीं आए।
दीया ने कहा था, 'इस फिल्म में हम सब ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था इसलिए यह संभव हो पाया। लेकिन अब हम साथ तभी काम कर सकते हैं जब हम फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार होंगे। इस फिल्म के किरदार रीना और मैडी के बीच कुछ खास बात है और मुझे लगता है कि हमने पूरी ईमानदारी से उन किरदारों के साथ अपना काम किया। इसलिए वह फिल्म आज भी लोगों को उनकी असल जिंदगी से जोड़ती है। इस चीज को दोबारा बनाने की कोशिश करने में हम पुरानी चीज को खराब नहीं करना चाहते।'

कमेंट
कमेंट X