फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं 3 तस्वीरें जिनसे फैली सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह, 2 पर्चियों ने खोला सच

Sun, 24 Mar 2019 04:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 24 Mar 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
3 pictures spread Rumours Sapna Choudhary joined congress party in Lok Sabha Election 2019
Sapna Choudhary - फोटो : file photo

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। सपना चौधरी का कहना है कि यह पुरानी तस्वीरें हैं और मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। यहां तक कि सपना चौधरी ने यह भी कहा कि उनकी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राब बब्बर से भी कोई मुलाकात नहीं हुई। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अफवाह कहां से उड़ी। वहीं नरेंद्र राठी से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने सपना को झूठा बताया है। तो चलिए हम आपको सपना चौधरी की कांग्रेस पार्टी के साथ की वह तस्वीरें दिखाते हैं जिसने इन अफवाहों को जोर दिया।

3 pictures spread Rumours Sapna Choudhary joined congress party in Lok Sabha Election 2019
सपना चौधरी - फोटो : ANI

पहली तस्वीर
सबसे पहले आप इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में सपना चौधरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सपना नरेंद्र राठी की मौजूदगी में पेपर साइन करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद ही ऐसी खबरें आने लगीं कि सपना ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।

3 pictures spread Rumours Sapna Choudhary joined congress party in Lok Sabha Election 2019
कांग्रेस में शामिल हुईं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तस्वीर
पहली तस्वीर के साथ ही सपना की एक और तस्वीर सामने आई। सपना चौधरी की यह तस्वीर भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी के साथ की है। इस तस्वीर में सपना चौधरी कांग्रेस का चुनाव स्मृति चिन्ह पकड़ी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने भी सपना के कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करने की अफवाह में और बढ़ावा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 pictures spread Rumours Sapna Choudhary joined congress party in Lok Sabha Election 2019
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary - फोटो : instagram

तीसरी तस्वीर
सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ की तस्वीर ने इस अफवाह को और बढ़ावा दिया। इस तस्वीर में सपना प्रियंका गांधी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। चुनाव के समय सपना की इस तरह की तस्वीर से भी कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह और तेज हो गई। 

विज्ञापन
3 pictures spread Rumours Sapna Choudhary joined congress party in Lok Sabha Election 2019
sapna choudhary - फोटो : file photo

सपना चौधरी के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री का भी बयान सामने आ गया है। नरेंद्र राठी का दावा है कि सपना चौधरी उनसे मिलने आई थीं, उन्होंने फॉर्म भी भरा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के फॉर्म की तस्वीरें भी आ गई हैं। आपको बता दें, सपना हरियाणा के साथ आस-पास के राज्यों में भी खूब पॉपुलर हैं। खासकर यूपी और बिहार में सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed