फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल बाद कहां हैं मैंने प्यार किया की कास्ट, कैसे हैं सलमान के 'नौकर', क्या करती हैं भाग्यश्री?

Sun, 29 Dec 2019 01:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 29 Dec 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
30 Years Of Maine Pyar Kiya Salman Khan And Bhagyashree Film All StarCast
मैंने प्यार किया - फोटो : Twitter

29 दिसंबर 1989 को सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई थी। सलमान और उनके फैंस के लिए यह फिल्म आज भी खास है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ नजर आईं थीं भाग्यश्री। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री रातों रात सुपरहिट हीरोइन बन गई थीं। फिल्म का 'कबूतर जा-जा' गाना उस समय काफी हिट रहा था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी थी। आइए बताते हैं आज इस फिल्म की स्टारकास्ट कहां है और क्या कर रही है।

30 Years Of Maine Pyar Kiya Salman Khan And Bhagyashree Film All StarCast
salman khan - फोटो : Twitter

सलमान खान- प्रेम

सलमान खान ने हाल ही में अपना 54वां जन्मदिन मनाया। सलमान की हाल ही में दबंग 3 भी रिलीज हुई है। सलमान का स्टारडम आज भी हिंदी सिनेमा में कायम है। सलमान खान ने 'वॉन्टेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

30 Years Of Maine Pyar Kiya Salman Khan And Bhagyashree Film All StarCast
Bhagyashree - फोटो : Twitter

भाग्यश्री- सुमन

भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री रातों रात सुपरहिट हीरोइन बन गई थीं। फिल्म का 'कबूतर जा-जा' गाना उस समय काफी हिट रहा था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 Years Of Maine Pyar Kiya Salman Khan And Bhagyashree Film All StarCast
reema lagoo - फोटो : Twitter

रीमा लागू- कौशल्या

बॉलीवुड की सुपर मॉम रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं हैं। रीमा लागू ने सलमान, शाहरुख से लेकर आमिर खान तक की मां का रोल निभाया है। इस फिल्म में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी।
विज्ञापन
30 Years Of Maine Pyar Kiya Salman Khan And Bhagyashree Film All StarCast
alok nath - फोटो : Twitter

आलोक नाथ- करण

राजश्री प्रोडक्शंस की हर फिल्म में नजर आने वाले बाबूजी यानि आलोक नाथ को भला हम कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म में आलोक नाथ ने भाग्यश्री के पिता का किरदार निभाया और खूब पॉपुलर हुए। इसके बाद उन्होंने कुछ टीवी शोज में भी काम किया। आलोक नाथ पर विंता नंदा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed