इस फिल्म ने बदली थी माधुरी दीक्षित की किस्मत, मिला इतना स्टारडम की लोग कहने लगे 'मोहिनी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के कहानी एक ऐसे छात्र की थी जो भारतीय सेना में शामिल होने के सपना देखता है लेकिन दुर्भाग्यवश परिस्थियां उसे क्रिमिनल बना देती हैं। फिल्म का गाना एक दो तीन सुपरहिट साबित हुआ था। आज भी इस गाने को क्लासिक माना जाता है। इसका रीमेक भी बन चुका है। यह फिल्म गोल्डन जुबली हिट थी और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी थी। यह फिल्म माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के करियर में बेंचमार्क साबित हुई। इसके बाद दोनों एक्टर्स की गिनती सुपरस्टार में होने लगी थी।
तेजाब को आमिर खान और नाना पाटेकर के साथ एक राजनीतिक फिल्म बनाया जाना था। नाना पाटेकर ने कुछ सीन की शूटिंग भी कर ली थी लेकिन बाद में एन चंद्रा ने अनिल कपूर और नाना पाटेकर के साथ नई कहानी शुरू की। फिल्म में लोथिया पठान की भूमिका के लिए नाना को साइन किया गया था। बाद में उनकी जगह किरण कुमार ने ले ली।