{"_id":"5bfa6e3abdec2241595ba15f","slug":"5-bollywood-shocking-star-who-are-in-relationship-after-divorce-at-45-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी 13 साल तो पति 22 साल छोटी लड़की को कर रहा डेट, ये बॉलीवुड स्टार्स अधेड़ उम्र में फरमा रहे इश्क","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी 13 साल तो पति 22 साल छोटी लड़की को कर रहा डेट, ये बॉलीवुड स्टार्स अधेड़ उम्र में फरमा रहे इश्क
Sun, 25 Nov 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 03:39 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तेनातों को लेकर लापरवाही अकसर देखने को मिलती है। स्टार्स को तलाक लेने या देने में वक्त नहीं लगता है। क्या सही क्या गलत जानने से पहले ही ये लोग किसी बड़े फैसले पर अडिग हो जाते हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जो तलाकशुदा जिंदगी जी रहे हैं इनमें से कुछ को नई गर्लफ्रेंड मिल गई तो कोई गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। बात करेंगे उन 4 बॉलीवुड कपल की जो शादी के बाद भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं...
2 of 5
arjun kapoor malaika arora
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे रोजाना खबरों में आने वाले बॉलीवुड कपल एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की। बता दें कि मलाइका एक्टर अरबाज खान की पत्नी थी लेकिन इनके बीच तलाक हो गया है। ऐसे में अब मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अकसर नजर आती हैं। कॉफी विद करण में भी अर्जुन इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह सिंगल नहीं हैं। अर्जुन की इस बात से साफ हो गया है कि मलाइका और उनके बीच कुछ तो है। बता दें कि मलाइका इस वक्त 45 साल की हैं जो अर्जुन से उम्र में 13 साल बढ़ी हैं।
3 of 5
arbaz khan girlfiend
अर्जुन-मलाइका के बाद बात करेंगे एक्टर अरबाज खान और उनकी नई गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की। अरबाज इन दिनों जॉर्जिया के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ और तस्वीरें सामने आई थी जिसमें अरबाज खान गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तिया भी नजर आई थीं लेकिन सबकी नजरें इन दोनों पर आकर टिकी हुई थी। बता दें कि अरबाज खान इस वक्त 51 साल के हैं और जॉर्जिया उनसे 22 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
harshvardhan
पिछले दो महीने पहले ही एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस किम शर्मा को एक लंच डेट पर जाते हुए देखा गया था। दोनों हाथों में हाथ डाले बाहर आते देखे गए थे और तभी से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो पक रहा है। अब लंच डेट के बाद इन दोनों को एक बार फिर देखा गया है। दोनों को जुहू पीवीआर पर मूवी डेट पर देखा गया। जहां किम शर्मा की उम्र 38 साल है तो वहीं राणे 34 साल के नौजवान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
gabriella demetriades and arjun rampal
- फोटो : bccl
अब बात करेंगे बॉलीवुड के हैंडसम और टॉल एक्टर अर्जुन रामपाल की। बता दें कि उन्होंने अपनी पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दे दिया है और अब वह ज्यादातर अपनी नई गर्लफ्रेंड गैबरीला के साथ ही नजर आते हैं। हाल ही में फुटबॉल खेलने गए अर्जुन रामपाल मुंबई में गैबरीला के साथ स्पॉट हुए थे। दोनों ही स्पोर्ट्स लुक में थे। बता दें कि अर्जुन रामपाल 46 साल के हैं और कल 26 नवंबर को उनका 47वां बर्थडे है। वहीं, गैबरीला की उम्र 31 साल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।