फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अंबरीश का निधन, इमोशनल हुए रजनीकांत और बिग बी

Sun, 25 Nov 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Actor Ambareesh died Rajinikanth Kamal Haasan Amitabh Bachchan pays tribute on social media
Ambareesh - फोटो : twitter

200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर और पूर्व मंत्री अंबरीश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अंबरीश 66 साल के थे। अंबरीश के निधन के बाद न केवल सिनेमाजगत बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। अंबरीश को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर देर रात अंतिम सास ली। अंबरीश के निधन के बाद सिनेमाजगत की कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

Actor Ambareesh died Rajinikanth Kamal Haasan Amitabh Bachchan pays tribute on social media
रजनीकांत - फोटो : PTI

रजनीकांत ने ट्विटर पर लिखा - 'मेरे बेस्ट फ्रेंड और बहुत ही अच्छे इंसान को मैंने खो दिया है। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' इसके साथ ही फिल्म एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने एक तस्वीर पोस्ट करते अंबरीश को श्रद्धांजलि दी। राधिका सरथकुमार ने ट्वीट किया - 'अंबरीश तुम बहुत अच्छे इंसान थे। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी। इस खबर को सुनते ही दिल टूट गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' 


 

Actor Ambareesh died Rajinikanth Kamal Haasan Amitabh Bachchan pays tribute on social media
अमिताभ बच्चन

इस गमगीन मौके पर अमिताभ बच्चन भी खुद को रोक नहीं सके। बिग बी ने एक तस्वीर को रिट्वीट करते हुए लिखा - 'सह-कलाकार अंबरीश के निधन से बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा शांति दे।' इसके साथ ही कमल हासन ने कन्नड़ भाषा में ट्वीट करके अपने दोस्त को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं मोहनलाल ने लिखा - 'भाई और दोस्त अंबरीश के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। भगवान उनके परिवार को दुख सहने की ताकत दे।' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ambareesh died Rajinikanth Kamal Haasan Amitabh Bachchan pays tribute on social media
अल्लू अर्जुन

इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने लिखा - 'कन्नड़ स्टार अंबरीश का निधन हो गया है। सुबह ही यह बुरी खबर मिली। यह शख्स अच्छे दिल वाला था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने लिखा - 'हम लोग आपको बहुत याद करेंगे। हम लोगों ने सिर्फ लीजेंड ही नहीं बल्कि पिता को खो दिया है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सर। इस क्षति से उबरने में हम लोगों को काफी वक्त लगेगा।' 




 

विज्ञापन
Actor Ambareesh died Rajinikanth Kamal Haasan Amitabh Bachchan pays tribute on social media
Ambareesh - फोटो : twitter

बॉलीवुड स्टार्स के अलावा पीएमओ की तरफ से भी श्रद्धांजलि दी गई थी। पीएमओ इंडिया ने ट्वीट किया था - 'अंबरीश सिनेमाजगत और राजनीति में योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। वह कर्नाटका वेलफेयर की मजबूत आवाज थे। इस खबर से बहुत तकलीफ हुई। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।' आपको बता दें, अंबरीश ने 1972 में पहली बार नागराहावू (Naagarahaavu) फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्में की। इसके बाद राजनीति की ओर रुख कर लिया था। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed