{"_id":"5bfa5c5ebdec22413d18ef81","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-romantic-dance-video-at-wedding-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पहली बार दीप-वीर ने किया रोमांटिक डांस, ससुरालवालों के सामने पति की बात पर शरमाई नई बहू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद पहली बार दीप-वीर ने किया रोमांटिक डांस, ससुरालवालों के सामने पति की बात पर शरमाई नई बहू
Sun, 25 Nov 2018 01:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ranveer deepika
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इटली में शादी और फिर बेंगलुरु में रिसेप्शन के बाद अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बहन रितिका ने अपने भाई-भाभी के लिए डीजे पार्टी रखी । ये पार्टी 24 नवंबर को मुंबई के 5 स्टार होटल ग्रांड हयात में हुई। बात डीजे की हो तो दीपिका और रणवीर को डांस करने से कोई नहीं रोक सकता ।
2 of 6
ranveer deepika
- फोटो : instagram
शादी के बाद पहली बार दीपिका और रणवीर का पार्टी में डांस करते हुए वीडियो सामने आया है । वो भी रोमांटिक डांस । जी हां, रणवीर खुद अपनी पत्नी दीपिका को स्टेज पर लाए और उनके साथ रोमांटिक डांस किया ।
3 of 6
ranveer deepika
- फोटो : instagram
पार्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है । वहीं एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर अपने मेहमानों से दीपिका को इंट्रोड्यूस करा रहे हैं । रणवीर कहते हैं, 'मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी की है । मैं आज आपको उनसे मिलवाता हूं ।'
'ये मेरी पूसी कैट है । मैं बहुत खुश हूं कि आप सब यहां आए ।' रणवीर, दीपिका की तारीफों के पुल बांधते हैं और वो शर्माती रहती हैं । बता दें कि इस पार्टी में दीपिका एक बार फिर डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट में नजर आईं । वो किसी परी से कम नहीं लग रही थीं ।
A post shared by #DEEPVEERWALE (@magicaldeepikapadukone) on
विज्ञापन
5 of 6
ranveer deepika
- फोटो : instagram
वहीं रणवीर मनीष अरोड़ा के आउटफिट में थे । एक और वीडियो में दीपिका और रणवीर फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गोरियां' पर नाचते नजर आ रहे हैं । दीपिका ने एक नई बहू की तरह सिर से पल्लू रखा हुआ है और वो ऐसे ही डांस कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।