फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वाय चीट इंडिया' से पहले इन 5 फिल्मों के नाम पर भी कैंची चला चुका है सेंसर बोर्ड, देखिए लिस्ट

Fri, 18 Jan 2019 08:06 AM IST
Trainee Trainee अरविंद कुमार, एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
अरविंद कुमार, एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 18 Jan 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
5 original film titles changed upon objection by CBFC before emraan hashmi cheat india
Emraan Hashmi

बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी फिल्म 'वाय चीट इंडिया' से एक बार फिर बड़े परदे आए हैं। फिल्म आज शुक्रवार 18 जनवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म को सौमिक सेन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का नाम पहले 'चीट इंडिया' था जिसपर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला 'वाय चीट इंडिया' कर दिया था। गौरतलब है कि बीते वर्ष (2018) में सेंसर बोर्ड इन 5 फिल्मों के ओरिजिनल नामों को भी बदल चुका है। आइए जानते हैं इन  फिल्मों के बारे में...

5 original film titles changed upon objection by CBFC before emraan hashmi cheat india
cheat india

वाय चीट इंडिया
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म 'वाय चीट इंडिया' की। फिल्म का ऐलान एक साल पहले हो चुका था। फिल्म देश की शिक्षा व्यवस्था पर आधारित है, लेकिन एक साल तक सेंसर बोर्ड के जहन में फिल्म का नाम बदलने को लेकर कोई विचार नहीं आया। वहीं, फिल्म के रिलीज से महज एक सप्ताह पहले बोर्ड ने इतना बड़ा फैसला लिया। हालांकि फिल्म का नाम पर बदलने पर मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक सौमिक ने सवाल खड़े किए थे लेकिन उन्हें सेंसर बोर्ड के इस आकस्मिक फैसले के आगे समय को देखते हुए उन्हें मजबूरन झुकना पड़ा।

5 original film titles changed upon objection by CBFC before emraan hashmi cheat india
loveyatri

लवयात्री
'वाय चीट इंडिया' से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'लवरात्रि' पर भी आपत्ति जताई थी। फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सेंसर बोर्ड के फैसले के बाद फिल्म का नाम 'लवयात्री' कर दिया गया था। सेंसर बोर्ड के मुताबिक, फिल्म का टाइटल 'लवरात्रि' से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही थी। फिल्म बीते वर्ष 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 original film titles changed upon objection by CBFC before emraan hashmi cheat india
padmaavat costume

पद्मावत
साल 2018 की शुरुआती महीने में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' को लेकर देशभर में खूब हंगामा हुआ था। फिल्म का नाम पहले 'पद्मावती' रखा गया था जिसे करणी सेना के देशभर में भारी विरोध के कारण सेंसर बोर्ड को 'पद्मावत' करना पड़ा था। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में खिलजी और पद्मावती के बीच दिखाए संबंधों पर करणी सेना ने आपत्ति जताई थी। बता दें कि 'पद्मावत' साल 2018 की सबसे बड़ी विवादित फिल्म थी। 

विज्ञापन
5 original film titles changed upon objection by CBFC before emraan hashmi cheat india
R RAJKUMAR

आर...राजकुमार
फिल्म जगत के सुपरहिट और चॉकलेटी लुक अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'आर...राजकुमार' भी ऐसा दंश झेल चुकी है। फिल्म का नाम पहले 'रैम्बो राजकुमार' था, लेकिन रैम्बो सीरीज करने वाले हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टेलॉन ने कॉपीराइट का मुद्दा उठाकर फिल्म का नाम बदलने की शिकायत सेंसर बोर्ड से कर डाली। सिलवेस्टर की शिकायत के बाद बोर्ड के आदेश पर फिल्म का नाम 'आर...राजकुमार' करना पड़ा। बता दें कि शाहिद कपूर की यह फिल्म उनकी हिट लिस्ट में शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed