फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेकर्स ही नहीं क्या एक्टर्स भी हैं जिम्मेदार, बड़े बजट की फिल्मों के फ्लॉप होने की ये हैं 5 वजहें

Fri, 05 Jul 2019 09:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 05 Jul 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
5 reasons why big budget film flops on box office
zero, race 3, thugs of hindostan - फोटो : file photo

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। जहां भारी भरकम बजट की फिल्में दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रहीं तो वहीं इसके उलट कम पैसों में तैयार की गई फिल्में आज के दर्शकों को लुभा रही हैं। बड़ी-बड़ी फिल्में फ्लॉप होने से सुपरस्टार्स का स्टारडम खतरे में आ गया है। बीते साल शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन की बड़े बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा था। जानते हैं आखिर क्यों फ्लॉप हो रही हैं बड़े बजट की फिल्में...

5 reasons why big budget film flops on box office
bahubali, kalank - फोटो : social media

कहानी में नयापन दर्शकों की पहली मांग होती है। ऐसे में जब उनके सामने कॉपी किए सीन दोहराए जाते हैं तो दर्शकों के लिए इसे स्वीकारना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि बड़े बजट की फिल्मों में पोस्टर भी कॉपी किए होते हैं इसमें डायलॉग से लेकर एक्शन सीन तक चुराए हुए होते हैं। 

5 reasons why big budget film flops on box office
zero - फोटो : twitter

कुछ फिल्मों में से एक दो ऐसी भी रही हैं जिनमें सुपरस्टार्स को ओवर एक्टिंग करते देखा गया। ये सरासर कहानी की मांग पर नहीं होती है और अभिनेता के स्टारडम के आगे निर्देशक को झुकना पड़ता है। स्टार्स की अपनी मनमर्जी चलाना भी फिल्म के फ्लॉप होने में बड़ा कारण माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 reasons why big budget film flops on box office
race 3 - फोटो : social media

पहले कारण में बता दें कि बड़े बजट की फिल्मों में निर्माता सुपरस्टार्स पर ही दांव लगाते हैं, अगर फिल्म मल्टीस्टारर है तो सभी का स्क्रीन टाइम बेहद सूझ-बूझ से तय किया जाना होता है क्योंकि इन स्टार्स की वजह से छोटे किरदार और उनके रोल की अहमियत छिप जाती है। ऐसे में फिल्म लीड स्टार्स पर केंद्रित होने के चलते कहानी दम तोड़ देती है। 

विज्ञापन
5 reasons why big budget film flops on box office
thugs of hindostan - फोटो : file photo

फिल्म जितने बड़े बजट की होती है उसमें उतनी ही बारिकी से काम करने की कोशिश होती है, लेकिन अक्सर बड़े बजट की फिल्मों के निर्देशक फिल्म के दृश्यों की बारीकियों पर ध्यान देना भूल जाते हैं, जो कमजोर निर्देशन की निशानी मानी जाती है। इस बात का उदाहरण फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में अंग्रेज किरदारों द्वारा हिंदी मे बोले गए डायलॉग थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed