कंगना रणौत बॉलीवुड की सबसे धाकड़ अभिनेत्री मानी जाती हैं। किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखने की बात हो या फिर बॉलीवुड के बड़े-बड़े मेकर्स और अभिनेत्रियों के साथ पंगा लेना हो, कंगना हर मामले में आगे हैं। खुलकर बात करने के अलावा कंगना रणौत के अभिनय को भी लोग बहुत पसंद करते हैं और इसी के साथ वो फैशन के मामले में भी हर किसी को मात देती हैं। कंगना रणौत हर लहजे से बॉलीवुड की हसीनाओं से थोड़ी जुदा हैं। साड़ी हो या फिर वेस्टर्न कंगना हर लुक से सोशल मीडिया पर कहर ढाती हैं।
कंगना का बोल्ड फैशन: वो मौके जब कंगना ने पहने हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े, साड़ी में दिखने वाली एक्ट्रेस का ये रूप देख हैरान हुए फैंस
कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर आईं चर्चा में
कंगना रणौत ने कान फिल्म फेस्टिवल में एक से एक बोल्ड ड्रेस पहनी। उन्हें कई डिजाइनर ड्रेस में देखा गया। उनके लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। लेकिन उस दौरान उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनी जो लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आई और उन्हें इसके लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। दरअसल कंगना ने कैरेमल ब्राउन कलर की डिजाइनर ब्रा में देखा जा सकता है, जिसका कट यूनीक ऐंड सुपर बोल्ड था। इसके साथ अदाकारा ने ऊपर से बेश कलर की ब्लेजर जैकेट पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने पिंक रंग का गाउन पहना जो स्टाइलिश और बोल्ड था। उनके इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनसे काफी खफा हुए और उन्हें अच्छे कपड़े पहनने की नसीहत दे डाली।
View this post on Instagram
ये लुक भी था सुपर बोल्ड
कंगना रणौत ने कांस फिल्म फेस्टिवल में कई रिविलिंग ड्रेस पहनी। इसके अलावा उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान ही इस वाइट कॉर्सेट टॉप, पावर शोलर्ड्स की एम्बेलिश्ड जैकेट और फिटिड ट्राउजर स्टाइल को कैरी किया था। उनका इस लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
बोल्ड लुक से उड़ाए प्रशंसकों के होश
कान फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने अपने हर लुक से सबके होश उड़ा दिए। यार्ट पर एंजॉय कर रही कंगना ने बेहद ही बोल्ड ड्रेस पहनी थी और कई पोज दिए थे। किसी ने कंगना के इस अंदाज को पसंद किया तो किसी ने उनकी इस ड्रेस के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया।
कंगना ने किया बोल्ड फोटोशूट
कंगना रणौत ने अपने बोल्ड फोटोशूट से हर किसी को हैरान कर दिया। कंगना ने कई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। जिसमें वो ग्लिटर ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में उनका बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है।