{"_id":"5c6d3e92bdec22736934c80f","slug":"6-bollywood-actors-and-their-daughters-are-ready-to-debut-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखते ही देखते कितनी बड़ी हो गई हैं इन 6 सुपरस्टार्स की बेटियां, 2 की तो बॉलीवुड में भी एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखते ही देखते कितनी बड़ी हो गई हैं इन 6 सुपरस्टार्स की बेटियां, 2 की तो बॉलीवुड में भी एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 20 Feb 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में 90 के दशक के स्टार्स का एक तरफ जलवा खत्म होता जा रहा है तो वहीं कई स्टारकिड्स ने फिल्मों में दस्तक दे दी हैं और कई कतार में हैं। फिल्म जगत में तरह-तरह की बीट पर फिल्म बनने से तीनों खान का स्टारडम खतरे में पड़ गया है। वजह यह है कि दर्शकों को हमेशा की तरह फिल्मों में नयापन ही पसंद है जो अब इन स्टार्स के बश में नहीं लग रहा है। ऐसे में अब इनके बच्चे ही कुछ कमाल कर सकते हैं। बात करेंगे बॉलीवुड के उन 6 स्टार्स की जिनकी बेटियों ने बॉलीवुड में उतारने के लिए कमर कस ली है....
2 of 7
ananya pandey with family
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की। अनन्या, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपना खाता खोलने जा रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड के लिटिल सुपरहीरो टाइगर श्रॉफ होंगे। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में पहुंचेगी। बात करें चंकी की तो बता दें कि वह भले ही बतौर अभिनेता ना हिट हुए हो लेकिन फिल्मों में उनका कॉमेडी अंदाज सबसे निराला है।
3 of 7
ira khan
साल में सिर्फ एक ही फिल्म करने वाले सुपरहिट अभिनेता आमिर खान की भी एक बेटी है जो बॉलीवुड में काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। आमिर की बेटी का नाम ईरा खान है। वह इस वक्त अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। आमिर भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं उनकी बेटी फिल्मों में अभिनय करने को लेकर तैयार है। वहीं, ईरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह संगीत में अपना करियर बनाना चाहती हैं। ईरा, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता से जन्मी बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ajay devgan
बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन की बेटी न्यासा भी अब बड़ी हो चुकी हैं। न्यासा को कई बार अजय और काजोल के साथ पार्टीज और इवेंट में देखा गया है। अजय-काजोल के दो बच्चे हैं। एक बेटा है जो अभी छोटा है, लेकिन न्यासा आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। ऐसे में अजय और काजोल उनका बचाव करते दिखाई देते हैं। बता दें कि न्यासा कई बार अपने लुक्स और कपड़ों की वजह से ट्रोलर्स का शिकार हुई हैं। लेकिन अजय और काजोल के हवाले से अभी ऐसी कोई खबर नहीं है कि वह कब फिल्मों में एंट्री करेंगी।
विज्ञापन
5 of 7
shanaya kapoor with sanjay kapoor
- फोटो : social media
बॉलीवुड के सुपरडैड की लिस्ट में अभिनेता संजय कपूर का भी नाम आता है। संजय अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई हैं। संजय का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में अब उनकी बेटी शनाया कपूर फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। गौरतलब है कि राधिका आप्टे ने साल 2019 की पहली फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर से निर्देशक बने हनी त्रेहन की साइन की है। इस फिल्म में वह अपने फेवरेट को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए हनी त्रेहन फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के साथ लखनऊ पहुंच चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म से शनाया बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।