{"_id":"5c6d34e3bdec22738442b88e","slug":"malayalam-actress-kani-kusruti-says-she-quit-acting-due-to-sexual-demands-of-film-maker","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मलयालम एक्ट्रेस ने फिल्म मेकर्स पर लगाया गंदी डिमांड करने का आरोप, बोलीं- 'मेरी मां को भी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस मलयालम एक्ट्रेस ने फिल्म मेकर्स पर लगाया गंदी डिमांड करने का आरोप, बोलीं- 'मेरी मां को भी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kani Kusruti
- फोटो : file photo
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री यौन शोषण के आरोपों से घिर चुकी है। कई स्टार्स ने #Me Too कैंपेन के तहत फिल्म मेकर्स से लेकर प्रोड्यूसर तक पर यौन शोषण के आरोप लगाए है। इस कड़ी में मलयालम एक्ट्रेस कानी कुसृति (Kani Kusruti) का नाम भी जुड़ गया है। 33 साल की कानी ने फिल्म मेकर्स पर सेक्सुअल डिमांड का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कई और खुलासे किए हैं।
Trending Videos
2 of 5
Kani Kusruti
- फोटो : file photo
इस बात का खुलासा इंडिया टुडे वेबसाइट ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कानी कुसृति (Kani Kusruti) ने दावा किया है कि फिल्म निर्माताओं ने उनकी मां से भी संपर्क किया। वह चाहते थे कि मैं उनकी डिमांड पूरी करूं, इसी वजह से मेरी मां को भी अप्रोच किया ताकि वह मुझे समझा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Kani Kusruti
- फोटो : file photo
कानी मलयालम इंडस्ट्री की जाना माना चेहरा है। 'कॉकटेल' और 'शिखर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कानी कुसृति को पहचान शॉर्ट फिल्म 'मां' से मिली थी। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि #Me Too कैंपेन और 'वूमन इन सिनेमाज कलेक्टिव' के गठन के बाद से कानी को मलयालम इंडस्ट्री से काफी उम्मीदें हैं।
4 of 5
Kani Kusruti
- फोटो : twitter
'वूमन इन सिनेमाज कलेक्टिव', एक ऐसा संगठन है जिसका गठन साल 2017 में हुआ था। इस संगठन का निर्माण सिनेमाजगत में कामकाजी महिलाओं के कल्याण के लिए किया गया था। आपको बता दें, #Me Too कैंपेन यौन शोषण से जुड़े कई मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
nana patekar
- फोटो : twitter
तनुश्री दत्ता से लेकर कई एक्ट्रेस ने खुलकर इस मामले पर बात की थी। यौन शोषण के आरोपों से अब तक नाना पाटेकर, साजिद खान और राजकुमार हिरानी भी घिर चुके हैं। हालांकि सभी ने इन आरोंपो का खंडन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X