फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

35 की उम्र तक पहुंचने से पहले ये 7 बॉलीवुड स्टार, फिल्मों की कमाई 100 करोड़ के पार

Tue, 27 Mar 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
7 actors 100 crore club entered before age 35
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह

बॉलीवुड में कुछ ही फिल्में होती हैं जो 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर पाती हैं। तीनों खान के अलावा अक्षय और ऋतिक की फिल्मों से सबसे ज्यादा उम्मीदें होती हैं कि वह तो 100 करोड़ से ज्यादा ही कमा लेंगी लेकिन कई बार नए एक्टर्स भी इनमें बाजी मार लेते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे ही 7 एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 35 साल की उम्र से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली। 

7 actors 100 crore club entered before age 35
ranveer singh

'पद्मावत' में खिलजी के किरदार से सबकी वाहवाही लूटने वाले रणवीर सिंह ने 2010 में 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणवीर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 2013 में आई 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' थी। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म ने 110 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म ने कुल 300.26 करोड़ का कलेक्शन किया। रणवीर की आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की 'सिंबा' है जिसमें वह पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे। 

7 actors 100 crore club entered before age 35
ranbir kapoor

35 वर्षीय रणबीर कपूर इस क्लब में पहुंचने वाले सबसे सीनियर एक्टर हैं। रणबीर ने 2007 में 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म अनुराग बसु निर्देशित 'बर्फी' थी। फिल्म ने कुल 120 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद 2013 में आई अयान मुखर्जी निर्देशित 'ये जवानी है दीवानी' रही। रणबीर की इस फिल्म ने 190 करोड़ का कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर फिलहाल अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
7 actors 100 crore club entered before age 35
varun dhawan

इस दौर में वरुण धवन अकेले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन ने डेब्यू किया था। वरुण की पिछली रिलीज फिल्म 'जुड़वा 2' ने 138 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट रही थी। 100 करोड़ के क्लब में वरुण की एंट्री 2015 में 'एबीसीडी2' के साथ हुई, जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने 107 करोड़ जमा किए थे हालांकि बहुत बड़ी सफलता नहीं थी। फिलहाल वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' है।

विज्ञापन
7 actors 100 crore club entered before age 35
Kartik Aaryan

इस क्लब का सबसे यंग मेंबर बनने का मौका मिला है एक्टर कार्तिक आर्यन को, जिनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। कार्तिक अभी 27 साल के हैं। उन्होंने 2011 में 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में बतौर एक्टर करियर शुरू किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed