फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: किसी फिल्मी कहानी सी है इस एक्ट्रेस की लव स्टोरी, पति से उम्र में 2 साल हैं बड़ी

Tue, 27 Mar 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
birthday special renuka shahane life unknown facts
रेणुका शहाणे

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे का आज 53वां जन्मदिन है। रेणुका का जन्म 27 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से आर्ट्स (साइकोलॉजी मेजर) की पढ़ाई की और फिर मुंबई यूनिवर्सिटी से क्लीनिकल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें। 

birthday special renuka shahane life unknown facts
रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे ने साल 1989 में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'सर्कस' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साल 1993 में वह 'सुरभि' प्रोग्राम में बतौर प्रजेंटर सिद्धार्थ काक के साथ नजर आईं। इस प्रोग्राम में उन्होंने अपनी मुस्कान से लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बना ली। यह उस समय का सबसे अधिक टीआरपी वाला प्रोग्राम था। साल 2009 में उन्होंने पहली बार मराठी फिल्म 'रीटा' को डायरेक्ट किया। खास बात यह है कि इस फिल्म में रेणुका ने कहानी के पात्र 'रीटा' की दोस्त, गाइड और दार्शनिक की भूमिका भी निभाई।

birthday special renuka shahane life unknown facts
रेणुका शहाणे

रेणुका साल 1994 में आई सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के बाद से घर-घर में छा गईं। इस फिल्म में रेणुका ने माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन (पूजा) का किरदार निभाया था। इसके अलावा रेणुका 'मनी मनी', 'मासूम', 'एक अलग मौसम', 'दिल ने जिसे अपना कहा', 'हाईवे' जैसी कई हिंदी, तमिल और मराठी फिल्में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special renuka shahane life unknown facts
renuka

रेणुका ने 25 मई 2001 को बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा से दूसरी शादी की। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय तक आशुतोष तो रेणुका के काम के बारे में जानते थे लेकिन रेणुका उनसे अनजान थीं। एक वेबसाइट के मुताबिक, डायरेक्टर रवि राय ने दीवाली पार्टी आयोजित की जहां आशुतोष नहीं पहुंच सके। इसके अगले दिन आशुतोष ने वॉयस मेल के जरिए रेणुका को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। यहीं से दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। आखिरकार लगभग 3 महीने फोन पर बात करने के बाद दोनों ने फिर से मुलाकात की। 

विज्ञापन
birthday special renuka shahane life unknown facts
vrenuka

रेणुका पहले से शादीशुदा थीं लेकिन बहुत कम समय में ही उनकी शादी टूट गई थी जिसके चलते रेणुका कुछ संदेह में थीं लेकिन आशुतोष को दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह का कोई संदेह नहीं था। रेणुका की मां उनकी शादी को लेकर थोड़ी परेशान थीं इसलिए नहीं क्योंकि यह उनकी दूसरी शादी थी बल्कि इसलिए कि आशुतोष मध्य प्रदेश के एक छोटे गांव से आते हैं और उनके परिवार में 12 लोग हैं। दोनों ने आशुतोष के गांव दमोह में शादी कर ली। दोनों के 2 बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं। बता दें कि उम्र में रेणुका आशुतोष से करीब ढाई साल बड़ी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed