जब फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बनी तब फिल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर रानी मुखर्जी के डायलॉग्स की डबिंग कराना चाहते थे क्योंकि वह एक्ट्रेस की आवाज से संतुष्ट नहीं थे। मगर आगे चल कर यही आवाज उनका ट्रेडमार्क बन गया। यह बात सभी को पता है कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने रानी मुखर्जी को रातों-रात स्टार बना दिया। मगर यह बात कम ही लोग जानते हैं कि वह इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थी। उनसे पहले करण जौहर ने सात हीरोइनों को अप्रोच किया था, मगर सबने 'टीना' के रोल का ऑफर ठुकरा दिया।
7 हीरोइनों के ठुकराने के बाद रानी मुखर्जी को मिला था यह रोल, फिल्म ने रातों-रात बना दिया स्टार
ट्विंकल खन्ना
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना बहुत अच्छे दोस्त हैं। बताया जाता है कि जब करण ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' लिखी थी, तब 'टीना' का रोल भी उन्होंने ट्विंकल खन्ना को ध्यान में रखकर ही लिखा था। टीना ट्विंकल खन्ना का निक नेम भी है। मगर ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर का ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें 'टीना' का किरदार कमजोर लगा।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की स्क्रिप्ट और 'टीना' का रोल पसंद आया था। मगर जब उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई तब वह फिल्म 'जीन्स' की शूटिंग कर रही थीं। उनके पास वक्त नहीं था, मजबूरन उन्हें करण जौहर का ऑफर ठुकराना पड़ा।
शिल्पा शेट्टी
फिल्म 'बाजीगर' में काजोल, शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की तिकड़ी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था। करण जौहर भी इसका फायदा उठाना चाहते थे। मगर जब उन्होंने शिल्पा को 'टीना' का रोल ऑफर किया, तो एक्ट्रेस ने उन्हें मना कर दिया। स्क्रिप्ट के मुताबिक 'बाजीगर' की तरह फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में भी शिल्पा के किरदार की मौत फिल्म के पहले हाफ में ही हो जाती, यही वजह है कि उन्होंने फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया।
करिश्मा कपूर
फिल्म 'दिल तो पागल है' में शाहरुख खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। दोस्ती और लव ट्राएंगल वाली इस फिल्म ने दोनों की फैन फॉलोविंग भी बढ़ा दी। इसी ख्याल से करण जौहर ने करिश्मा कपूर को अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ऑफर की थी क्योंकि उनकी फिल्म भी प्यार, दोस्ती और लव ट्राएंगल पर ही आधारित थी। मगर करिश्मा ने भी करण को निराश किया।
