फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: बुढ़ापे की दहलीज पर फिल्मों में रोमांस फरमाते नजर आए ये सितारे, दर्शक भी रह गए हैरान

Wed, 02 Aug 2023 10:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 02 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
70 Plus Actors Romanced Onscreen from Amitabh Bachchan to Dharmendra shabana azmi
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स फिल्मों में अक्सर बोल्डनेस का तड़का लगाते हैं। कई बार स्क्रिप्ट और कहानी की मांग के मुताबिक ऐसा किया जाता है। हालांकि, फिल्मों में इस तरह के दृश्य आमतौर पर युवा कलाकारों के बीच फिल्माए जाते हैं। मगर, कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने उम्र की सीमा को परे रखते हुए पर्दे पर बोल्ड और किसिंग सीन दिए हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों से रूबरू कराएंगे।

70 Plus Actors Romanced Onscreen from Amitabh Bachchan to Dharmendra shabana azmi
धर्मेंद्र, शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मेंद्र-शबाना आजमी
इन दिनों अभिनेता धर्मेंद्र और शबाना आजमी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने बोल्ड सीन को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों ने लिपलॉक सीन दिया है। धर्मेंद्र ने 87 साल की उम्र में किसिंग सीन दिया है। वहीं शबाना आजमी भी 70 पार हैं। दोनों का यह बोल्ड सीन इन दिनों खूब चर्चा में है। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल अदा किया है।

70 Plus Actors Romanced Onscreen from Amitabh Bachchan to Dharmendra shabana azmi
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। उन्होंने फिल्म 'निशब्द' (2007) में जिया खान के साथ लिपलॉक सीन दिया था। उस वक्त उनकी उम्र 64 वर्ष थी। इससे पहले आई फिल्म 'ब्लैक' (2005) में भी अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच एक किस सीन था। दोनों ही फिल्मों में बिग बी के यह सीन खूब चर्चा में रहे।
Shabana Azmi: आजादी के जश्न के मौके पर IFFM 2023 में तिरंगा फहराएंगी शबाना आजमी, एक्ट्रेस ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
70 Plus Actors Romanced Onscreen from Amitabh Bachchan to Dharmendra shabana azmi
डर्टी पिक्चर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नसीरूद्दीन शाह
इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का है। अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले एक्टर फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में किसिंग सीन दे चुके हैं। बता दें कि एक्टर का वह किसिंग सीन अभिनेत्री विद्या बालन के साथ फिल्माया गया था।
Made in Heaven 2: इस दिन रिलीज होगा मेड इन हेवन 2 का ट्रेलर, जोया अख्तर ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

विज्ञापन
70 Plus Actors Romanced Onscreen from Amitabh Bachchan to Dharmendra shabana azmi
कुलभूषण खरबंदा - फोटो : file photo

कुलभूषण खरबंदा
अगला नाम अभिनेता कुलभूषण खरबंदा का है। हालांकि, एक्टर ने कोई किसिंग सीन तो नहीं दिया, लेकिन इन्होंने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में बोल्ड सीन जरूर शूट किया था। 70 की उम्र पार कुलभूषण ने वह सीन सीरीज में रसिका दुग्गल के साथ फिल्माया था। इस सीन को लेकर दर्शकों ने एक्टर की काफी आलोचना भी की थी। बता दें कि रसिका दुग्गल और कुलभूषण खरबंदा के बीच उम्र में करीब 41 साल का अंतर है।
Welcome 3: 'वेलकम 3' में मीका सिंह और दलेर मेहंदी की एंट्री, अक्षय-अरशद के साथ साझा करेंगे स्क्रीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed