सब्सक्राइब करें

70th National Film Awards: जानी मास्टर को मिली बेल, राष्ट्रपति से मंगलवार को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार?

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 04 Oct 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
70th National Film Awards Jani Master gets bail will he receive Award from President on Tuesday for stree 2
जानी मास्टर-स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेनसेंस) कानून के तहत गिरफ्तार हुए फिल्म ‘स्त्री 2’ के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को हैदराबाद की एक अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी है। अपनी जमानत अर्जी में जानी मास्टर ने मंगलवार को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का हवाला दिया है। जानी मास्टर को साल 2022 के लिए दिए जाने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तमिल फिल्म ‘तिरुचित्रांबलम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक का पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार में उनके जोड़ीदार सतीश कृष्णन भी शामिल हैं।

Trending Videos
70th National Film Awards Jani Master gets bail will he receive Award from President on Tuesday for stree 2
जानी मास्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानी मास्टर भारतीय सिनेमा में नृत्य निर्देशन का जाना माना नाम रहा है। लेकिन, उनके व्यवहार को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं। इस साल की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्म बन चुकी फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘तू आई नहीं’ के कोरियोग्राफर भी जानी मास्टर ही है। जानी मास्टर के खिलाफ बीते महीने उनकी एक सहायक ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। जानी पर आरोप है कि वह अपनी इस सहायक का यौन शोषण तब से करते आ रहे हैं, जब वह नाबालिग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
70th National Film Awards Jani Master gets bail will he receive Award from President on Tuesday for stree 2
जानी मास्टर-राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानी मास्टर के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आंध्र प्रदेश ने 20 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था लेकिन हैदराबाद की रंगारेड्डी अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। जमानत की अर्जी में जानी मास्टर की तरफ से कहा गया है कि उन्हें 8 अक्तूबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने दिल्ली जाना है लिहाजा उनको जमानत दी जाए। 
 

Freedom at Midnight: 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का दूसरा टीजर जारी, राजनीति के साथ कई मानवीय पहलुओं को भी छुएगी सीरीज


 
70th National Film Awards Jani Master gets bail will he receive Award from President on Tuesday for stree 2
जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysjani

अदालत ने उनको दिल्ली जाने के लिए 6 अक्तूबर से लेकर 10 अक्तूबर तक की अंतरिम जमानत दे दी है। और, ये आदेश दिया है कि जमानत अवधि खत्म होते ही उन्हें अदालत में आत्मसमर्पण करना होगा। रविवार को जानी मास्टर के जेल से बाहर आने की संभावना है। गोवा में गिरफ्तार किए गए जानी मास्टर पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए उनका इतनी जल्दी जेल से आना मुश्किल लग रहा था लेकिन अदालत ने उनका राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का तर्क मान लिया है। 

Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' की स्क्रिप्ट पूरी, फिल्म में ट्रिपल भूमिका निभाएंगी कंगना रणौत!

विज्ञापन
70th National Film Awards Jani Master gets bail will he receive Award from President on Tuesday for stree 2
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘स्त्री 2’ के ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर (असली नाम-शेख जानी) की गिरफ्तारी के बाद से तमिल और तेलुगु दोनों फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा रहा है। मलयालम सिनेमा में यौन उत्पीड़न की जांच के लिए बनी हेमा समिति की रिपोर्ट आने के बाद से साउथ सिनेमा की अन्य भाषाओं के सिनेमा में भी ऐसी समितियां बनाने की मांग होती रही है। 

Paani Trailer: जारी हुआ फिल्म 'पानी' का ट्रेलर, सूखे की स्थिति के बीच पनपती दिखी प्रेम कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed