सब्सक्राइब करें

Stree 2 Box Office Collection Day 50: ‘स्त्री 2’ ने सिनेमाघरों में लगाई हाफ सेंचुरी, 50वें दिन भी बटोरे दर्शक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 04 Oct 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 50 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘स्त्री 2’ ने सिनेमाघरों में हाफ सेंचुरी लगा ली है। फिल्म ने ओपनिंग डे से जो गति पकड़ी है, उस पर बरकरार रही है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अभी भी फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन हो गए हैं। बावजूद इसके यह सिनेमाघरों में टिकी हुई है। फिल्म 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर अग्रसर है। हालांकि, फिल्म को 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। आइए इसके 50वें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Stree 2 Box Office Collection Day 50 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 500 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी मौजूदगी दर्ज करा कर इतिहास रच दिया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 50 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

'स्त्री 2' ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे हफ्ते इसने 18.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 44वें दिन इसकी कमाई 90 लाख, 45वें दिन 2.1 करोड़, 46वें दिन 2.5 करोड़ और 47वें दिन 65 लाख रुपये रही। 48वें दिन (मंगलवार) को इसने 85 लाख रुपये का कारोबार किया।

Devara Box Office Collection Day 7: 'देवरा' की कमाई में आई गिरावट, सातवें दिन रही महज इतनी कमाई

Stree 2 Box Office Collection Day 50 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 49वें दिन 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रिलीज के 50वें दिन 45 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस तरह मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 591.90 करोड़ रुपये हो गई है। 

Govinda: गोविंदा को कल मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, माता रानी का जयकारा लगाते हुए सुनीता आहूजा ने सुनाई खुशखबरी

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 50 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed