फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence day: देशभक्ति की इन फिल्मों से डर गया था पाकिस्तान, कर डाली थीं बैन

Thu, 15 Aug 2019 08:29 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 15 Aug 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
72th independence day Know Banned Indian Film In Pakistan On This Independence Day
mulk - फोटो : file photo
भारत इस वर्ष अपनी आजादी के 73 साल पूरे होने की खुशी मना रहा है। 73 साल बाद इस देश के अंदर ढेरों बदलाव देखने को मिले हैं। इन बदलाव में भारतीय सिनेमा का खासा योगदान रहा है। निर्देशक और निर्माता कई विषयों पर फिल्में बनाते हैं। कुछ फिल्में अलग संदेश भी देती हैं। शायद यही वजह है कि भारतीय फिल्मों को अपने देश में ही वहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां भारत की ज्यादातर फिल्मों, विशेष रूप से देशभक्ति से भरी फिल्मों के बैन कर दिया जाता है। जी हां यहां बात हो रही है भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की। पाकिस्तान में ढेरों ऐसी भारतीय फिल्में हैं जिन्हें बैन कर दिया गया है। आजादी के इस खास मौके पर आज हम आपको बताते हैं उन भारतीय फिल्में के बारे में जो पाकिस्तान में हो गई बैन...


पढ़ें: 45 साल में कितनी बदल गईं संजीव कुमार की ये हीरोइन, तसवीरों में अब तो पहचानना भी मुश्किल
72th independence day Know Banned Indian Film In Pakistan On This Independence Day
mulk - फोटो : file photo
फिल्म- मुल्क
पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'मुल्क' को अपने यहां रिलीज होने पर बैन कर दिया है। ऋषि कपूर और तापसी पन्नू स्टारर 'मुल्क' 3 अगस्त को रिलीज हो चुकी है लेकिन इस फिल्म को रिलीज से पहले ही पाकिस्तान में इसे बैन कर दिया था। बता दें कि 'मुल्क' में एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसे आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया जाता है। फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर, आशुतोष राणा, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। 'मुल्क' बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें ऋषि कपूर ने एडवोकेट मुराद अली मोहम्मद के रोल में हैं, वहीं तापसी पन्नू एडवोकेट आरती मोहम्मद के रोल में नजर आएगी हैं। 

पढ़ें: फिल्म अंधाधुन ने मेलबर्न में किया कमाल,जीते सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और निर्देशक के दो पुरस्कार
72th independence day Know Banned Indian Film In Pakistan On This Independence Day
raazi - फोटो : file photo
फिल्म- राजी
आलिया भट्ट और विकी कौशल की फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है लेकिन पाकिस्तान में फिल्म को बैन कर दिया गया। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म में विवादित कंटेट है और इसमें पाकिस्तान की नेगेटिव छवि दिखाई गई है। बता दें कि राजी को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खुफिया जानकारी देती हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
72th independence day Know Banned Indian Film In Pakistan On This Independence Day
Naam Shabana - फोटो : file photo
फिल्म- नाम शबाना
पिछले साल आई देशभक्ति से प्रेरित तापसी पन्नू की फिल्म 'नाम शबाना' को भी पाकिस्तान में बैन किया जा चुका है। ये फिल्म 2015 में आई फिल्म 'बेबी' का प्रीक्वल थी। इस फिल्म में तापसी ने एक बॉक्सर और अंडरकवर एजेंट का किरदार किया था। 'नाम शबाना' में तापसी के साथ अक्षय कुमार और मनोज वाजपेयी भी नजर आए थे। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को यह कहते हुए बैन कर दिया कि इस फिल्म से हमारे देश की भावना आहत हो सकती हैं। 

पढ़ें: फिल्म अंधाधुन ने मेलबर्न में किया कमाल,जीते सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और निर्देशक के दो पुरस्कार
विज्ञापन
72th independence day Know Banned Indian Film In Pakistan On This Independence Day
Phantom - फोटो : file photo
फिल्म- फैंटम
साल 2015 में आई पकिस्तानी आतंकवादी और मुंबई हमलों के आतंकी हाफिज सईद पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'फैंटम' को भी पाकिस्तान में बैन किया जा चुका है। इस फिल्म में एक्टर सैफ अली खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। पाकिस्तान ने फिल्म 'फैंटम' को यह कहते हुए बैन लगा दिया कि फिल्म में पाकिस्तानी नेता और जमात उद दावा के चीफ हाफिज सईद के साथ पाकिस्तानी की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed