टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन और वाणी कपूर स्टारर फिल्म वॉर को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। ऐसे में फिल्म ने पहले दिन ही 50 करोड़ रुपये से अधिक की बंपर कमाई की है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन ही 8 बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। एक नजर उन आठ रिकॉर्ड्स पर...
'वॉर' ने पहले दिन की 53.35 करोड़ की धाकड़ कमाई, बना दिए ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स
1. हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
फिल्म वॉर ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 53.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी वॉर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अब तक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के नाम रहा है। पिछले साल रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में में शामिल अन्य फिल्में हैं, हैपी न्यू ईयर – 44.97 करोड़ रुपये, भारत – 42.30 करोड़ रुपये, बाहुबली 2 – 41 करोड़ रुपये।
2. ऋतिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
एक तरफ जहां फिल्म वॉर ने हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग की है तो वहीं दूसरी ओर ये ऋतिक रोशन के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। ऋतिक की पिछली फिल्मों में बैंग बैंग ने 27.54 करोड़, कृष 3 ने 25 करोड़, अग्निपथ ने 23 करोड़, सुपर 30 ने 11.83 करोड़ और काबिल ने 10.43 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
3. टाइगर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
वॉर सिर्फ ऋतिक ही नहीं बल्कि टाइगर के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 की ओपनिंग का रिकॉर्ड भी वॉर ने तोड़ दिया है। बागी 2 ने रिलीज के पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। टाइगर की जिन दूसरी फिल्मों ने शानदार ओपनिंग की थीष उनमें शामिल हैं, रिलीज के पहले दिन 12.06 करोड़ रुपये कमाने वाली स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, 11.94 करोड़ रुपये कमाने वाली बागी, 7.1 करोड़ रुपये कमाने वाली ए फ्लाइंग जट, 6.65 करोड़ रुपये कमाने वाली मुन्ना माइकल और 6.63 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली हीरोपंती।
4. बतौर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
वॉर अभी तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। ऐसे में न सिर्फ एक्टर्स बल्कि बतौर डायरेक्टर भी सिद्धार्थ आनंद ने रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि इससे पहले सिद्धार्थ आनंद फिल्म बैंग बैंग, अंजाना अंजानी, बचना ए हसीनों, ता रा रम पम और सलाम नमस्ते निर्देशित कर चुके हैं। लेकिन किसी भी फिल्म ने वॉर जैसे दमदार ओपनिंग नहीं की थी।
