फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

83 Collection Day 6: कमाल नहीं दिखा पाई रणवीर सिंह की '83', जानिए कितना रहा छठे दिन का कलेक्शन

Thu, 30 Dec 2021 12:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
83 Box Office Collection Day 6: Ranveer Singh Movie 83 Stable at the Box Office Know the Collection Report
83 फिल्म - फोटो : ANI

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' से मेकर्स को बहुत उम्मीद थी। इस फिल्म के लिए निर्देशक कबीर खान, रणवीर सिंह और दीपिका ने जमकर प्रमोशन भी किया था। फिल्म की कहानी के हिसाब से भी लग रहा था कि 83 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसके बाद इसकी ओपनिंग अच्छी रही। '83' की पहले और दूसरे दिन की कमाई ठीक-ठाक रही लेकिन इसके बाद फिल्म का कलेक्शन आधे से भी कम रह गया। फिलहाल कुल मिलाकर रणवीर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। तो चलिए देखते हैं कि फिल्म '83' ने छठे दिन कितनी कमाई की।

83 Box Office Collection Day 6: Ranveer Singh Movie 83 Stable at the Box Office Know the Collection Report
83 मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों बॉक्स ऑफिस पर फिकी पड़ गई '83'
रणवीर की फिल्म को 24 दिसंबर यानी क्रिसमस से एक दिन पहले रिलीज किया गया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही पुष्पा द राइज और स्पाइडर-मैनः नो वे होम धमाल मचा रहीं थी। ऐसे में इन दोनों फिल्मों से '83' का सीधा सामना था। इसके अलावा देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की वजह से भी फिल्म की कमाई पर खराब असर पड़ रहा है। इस फिल्म की कहानी 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित हैं, और भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी देखने को मिलती है। फिलहाल इन सब चीजों के बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों के सिनेमाघरों तक लाने में विफल रही है।

83 Box Office Collection Day 6: Ranveer Singh Movie 83 Stable at the Box Office Know the Collection Report
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म '83' का छठे दिन का कलेक्शन-
फिल्म  '83' ने  रिलीज के पहले दिन भारत में कुल 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके दूसरे दिन क्रिसमस था इसलिए फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला और दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 16 करोड़ का कलेक्शन किया, लेकिन इसके अगले दिन कमाई में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई और फिल्म 83 ने तीसरे दिन 17 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कमाई घटने लगी और चौथे दिन फिल्म ने कुल 6.5 से 7 करोड़ की कमाई ही की। पांचवें दिन फिल्म ने 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर बात छठे दिन की कमाई की करें तो फिल्म 83 ने तकरीबन 5 से 6 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये उम्मीद के मुताबिक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
83 Box Office Collection Day 6: Ranveer Singh Movie 83 Stable at the Box Office Know the Collection Report
बलविंदर संधू और मोहिंदर अमरनाथ (बीच में) के साथ 83 मूवी की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
83 स्टार कास्ट-
फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया है तो वहीं दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी का किरदार अदा किया है। इस फिल्म में जीवा, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed