90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी फेम अभिनेता राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए हैं। वे कारगिल में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 52 वर्षीय अभिनेता अभी ठीक से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। बताया जा रहा है उन्हें ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ के सितारे अब दिखते हैं ऐसे, कुछ को तो पहचान पाना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल रॉय
फिल्म आशिकी का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। राहुल रॉय को इस फिल्म से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। हालांकि पहली फिल्म के हिट होने के बाद राहुल रॉय लंबी पारी नहीं खेल पाए और जल्द ही वे बड़े पर्दे से गायब हो गए। फिर कुछ सालों बाद वे बिग बॉस सीजन 1 में आए। बीते दिनों वे कपिल शर्मा के शो में भी पहुंचे थे।
अनु अग्रवाल
राहुल रॉय की तरह ही अनु अग्रवाल भी बड़ी अभिनेत्री बन गई थीं। उनकी गिनती टॉप हीरोइनों में होने लगी थी। आशिकी के बाद अनु ने गजब तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल, कन्यादान और रिटर्न टू ज्वैल थीफ सहित अन्य फिल्मों में काम किया। बीच में एक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। हादसे ने उनकी याददाश्त पर असर डाला। वे करीब एक महीने तक कोमा में भी रहीं। ठीक होने के बाद अनु अब लोगों को योग सिखाती हैं।
दीपक तिजोरी
90 के दशक में दीपक तिजोरी एक जाना पहचाना चेहरा हुआ करते थे। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने हीरो के दोस्त का किरदार निभाया। आशिकी में उनका एक पॉजिटिव किरदार था। आशिकी के अलावा दीपक तिजारो कभी हां कभी ना और जो जीता वही सिकंदर सहित तमाम फिल्मों में यादगार किरदार किए हैं। दीपक अब सिल्वरस्क्रीन पर दिखाई नहीं देते हैं।
अवतार गिल
फिल्म में अभिनेता अवतार गिल ने पुलिस इंस्पेक्टर देशपांडे का किरदार निभाया था। फिल्मों के अलावा अवदार गिल कई सीरियल में नजर आए। वह लगातार इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में अग्निपथ, बादशाह, बड़े मियां छोटे मियां, एयरलिफ्ट और वजीर सहित अन्य हैं।