फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइमलाइट से दूर जिंदगी जी रहे 90s के ये पांच कलाकार, 27 साल बाद कैसी दिखती हैं 'चंद्रकांता'?

Sat, 04 Jan 2020 06:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 04 Jan 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
90s childhood memories and tv shows characters What is Doing Now
टीवी कलाकार - फोटो : Twitter

नब्बे का दशक कई मामलों में बेहद अनोखा था। खासकर भारतीय सिनेमा और संगीत के इतिहास के लिए क्योंकि इस दशक में सिनेमा से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज का जलवा रहा। इस दौरान कई टीवी सीरियल्स भी मशहूर हुए। बात चाहे चंद्रकांता की हो या फिर शक्तिमान की। ये ऐसे टीवी शोज थे जो बच्चों को बांध कर रखते थे। इनमें काम करने वाले कलाकार हमारे जीवन का हिस्सा हुआ करते थे। आइए बात करते हैं कुछ कलाकारों की जो आज कही गुम हैं।

90s childhood memories and tv shows characters What is Doing Now
शक्तिमान - फोटो : Twitter

शक्तिमान- मुकेश खन्ना

महाभारत के बाद 90 के दशक में मुकेश खन्ना एक बार फिर से दमदार रोल से वापस लौटे और हर बच्चे के फेवरेट बन गए। ये किरदार कोई और नहीं बल्कि शक्तिमान था। उस दौरान बच्चे उनके कपड़े और स्टाइल को कॉपी करने लगे थे। बच्चों के बीच जैसा क्रेज मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार को लेकर देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं दिखा। मुकेश खन्ना अब मुंबई में एक्टिंग स्कूल चलाते हैं। जिसका नाम है शक्तिमान इंस्टीट्यूट ऑफ एक्टिंग फॉर फिल्म एंड टेलीविजन इन ज्वाइंट वेंचर ऑफ के. एच. एंटरटेनमेंट।

90s childhood memories and tv shows characters What is Doing Now
Cezanne Khan

सीजेन खान- कसौटी जिंदगी के

सीजेन खान 'कसौटी जिंदगी के' अनुराग किरदार से मशहूर हुए थे। इस सीरियल में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद क्या हादसा क्या हकीकत, पिया के घर जाना है, एक लड़की अंजानी सी और सीता और गीता सीरियल में नजर आए। सीता और गीता साल 2009 में आया था। इसके बाद सीजेन लाइमलाइट से दूर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
90s childhood memories and tv shows characters What is Doing Now
शिखा स्वरुप - फोटो : social media

शिखा स्वरुप- चंद्रकांता

शिखा स्वरुप 1994 से 1996 तक टीवी पर प्रसारित किए गए चंद्रकांता की लीड एक्ट्रेस थीं। 1988 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकीं शिखा की खूबसूरती पर उनके ढेरों दीवाने फिदा थे। शिखा ने 2012-13 में आए शो रामायण में कैकई की भूमिका भी निभाई थी। शिखा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनके फैन्स उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन
90s childhood memories and tv shows characters What is Doing Now
Arun govil - फोटो : Twitter

अरुण गोविल- रामायण

टेलीविजन की दुनिया में सबसे अच्छी रामायण और टीवी पर बेहतरीन राम का किरदार करने वाले की बात होती है तो सबसे पहले एक्टर अरुण गोविल का नाम सबकी जुबान पर आता है।  भगवान राम की छवि में टीवी पर पहली बार अरुण गोविल ही नजर आए थे। रामायण के अलावा अरुण ने 'इतनी सी बात' 'श्रद्धांजलि' 'जियो तो ऐसे जियो' 'सावन को आने दो' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। राम का किरदार कर दर्शकों के दिल में राम बनकर बस जाने वाले अरुण ने अब खुद को अभिनय से दूर कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed