फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: यूजर ने शाहरुख से की ऐब्स दिखाने की गुजारिश, किंग खान बोले- 'दीपिका हो तो दिखाऊं'

Tue, 19 Dec 2023 09:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Dec 2023 09:10 AM IST
विज्ञापन
A fan asked to Shah Rukh Khan to show his abs Dunki Star given a laughter dose with hilarious reply
कैमियो रोल में भी किंग बने शाहरुख खान - फोटो : instagram

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने अभिनय और लुक्स के लिए दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता की कॉमिक टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। वे जिस मजेदार अंदाज में फैंस के सवालों का जवाब देते हैं, हर कोई उनकी इस अदा का दीवाना बन जाता है। उनका ऐसा ही अंदाज हाल ही में एक बार फिर देखने को मिला। 

A fan asked to Shah Rukh Khan to show his abs Dunki Star given a laughter dose with hilarious reply
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोई अवॉर्ड शो हो या उनका सोशल मीडिया पर 'आस्क एसआरके' सेशन, शाहरुख के जवाब हमेशा दिल जीतने वाले और गुदगुदाने वाले होते हैं। इन दिनों शाहरुख खान अपनी आने फिल्म 'डंकी' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म से जुड़ी बातें करने के लिए वे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

A fan asked to Shah Rukh Khan to show his abs Dunki Star given a laughter dose with hilarious reply
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'आस्क आस्क एसआरके' सेशन के दौरान अभिनेता शाहरुख खान मस्ती मजाक के मूड अपने चाहने वालों से बातचीत कर रहे थे। 'डंकी' फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे तभी किसी यूजर ने शाहरुख खान से आग्रह किया कि वे अपने 'ऐब्स' दिखाएं। इस पर किंग खान ने मस्ती भरे अंदाज में जवाब दिया, 'दीपिका हो तो दिखाऊं...', उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A fan asked to Shah Rukh Khan to show his abs Dunki Star given a laughter dose with hilarious reply
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके पहले भी 'डंकी' फिल्म के प्रमोशन के लिए जब शाहरुख खान दुबई गए थे, वहां भी कुछ ऐसा ही हुआ था। किंग खान फिल्म 'डंकी' के एक प्रमोशनल इवेंट में थे जहां उनके किसी फैन ने उनसे अपने ऐब्स दिखाने को कहा। इस पर शाहरुख ने मुस्कुराते हुए कहा, 'ऐब्स के पैसे लगते हैं। कहता है ऐब्स दिखाने को। दीपिका पादुकोण हो तो दिखा भी दूं। दीपिका पादुकोण थोड़ी है तू।' उनका जवाब सुनकर इवेंट में मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई थी'। 
Vikrant Massey: सुशांत की मौत के बाद मीडिया ट्रायल पर विक्रांत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं परेशान हो गया था

विज्ञापन
A fan asked to Shah Rukh Khan to show his abs Dunki Star given a laughter dose with hilarious reply
शाहरुख खान - फोटो : social media

आपको बता दे राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी नजर आएंगे। ये पहली बार हो रहा है जब शाहरुख और राजकुमारी हिरानी एक साथ काम कर रहे हैं। वैसे 2023 शाहरुख के लिए काफी लकी रहा है, इस साल उनकी 'जवान' और 'पठान' दोनों ही फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म रही हैं।
Monday Box Office: 'एनिमल' का जलवा जारी, मजबूती से टिकी है विक्की कौशल की 'सैम बहादुर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed