फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Box Office: 'एनिमल' का जलवा जारी, मजबूती से टिकी है विक्की कौशल की 'सैम बहादुर'

Tue, 19 Dec 2023 08:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Dec 2023 08:42 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Report Ranbir Kapoor film Animal and Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 18
एनिमल-सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

इस महीने की पहली तारीख को रिलीज हुईं 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' सफलता के नए कीर्तिमान रचते हुए इस साल की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी है। दुनियाभर में सर्वाधिक कारोबार करने वाली दस शीर्ष भारतीय फिल्मों में 'एनिमल' ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। रिलीज के बाद से फिल्म निरंतर अच्छा कारोबार कर रही है। वहीं, देश के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रिलीज के 18वें दिन (तीसरे सोमवार) को दोनों फिल्मों को कमाई कैसी रही, आइए जानते हैं...

Monday Box Office Report Ranbir Kapoor film Animal and Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 18
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'एनिमल' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। पहले हफ्ते में फिल्म 'एनिमल' 337.58 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी। पिता और पुत्र की संवेदनशील कहानी पर आधारित इस फिल्म में रणबीर के किरदार की हर तरफ तारीफ हो रही है।
Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग

Monday Box Office Report Ranbir Kapoor film Animal and Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 18
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही। रिलीज के दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 139.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब तीसरे हफ्ते में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। तीसरे रविवार (17वें दिन) 'एनिमल' ने 14.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आंकड़ों के मुताबिक तीसरे सोमवार (18वें दिन) फिल्म ने पांच करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया है, इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 517.94 हो गया है। 

Animal 512 Cr: ‘एनिमल’ के सामने अब थियेटर बचाने की चुनौती, तीसरे वीकएंड की शानदार कमाई से दिलचस्प हुआ मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report Ranbir Kapoor film Animal and Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 18
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'सैम बहादुर' की मजबूत पकड़ भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ने पहले हफ्ते में 38.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने 25.8 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। मजबूत कहानी और विक्की कौशल का अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Monday Box Office Report Ranbir Kapoor film Animal and Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 18
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' ने तीसरे रविवार (17वें दिन) 5 करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया था। तीसरे सोमवार (18वें दिन) इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन वीकडेज के हिसाब से ये काफी सही है। आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन सैम बहादुर ने 1 करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया और इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 78.25 करोड़ हो गई है।
Suresh Oberoi: विवेक और ऐश्वर्या राय के रिश्ते से अंजान थे सुरेश ओबेरॉय, सलमान खान को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed