फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey: सुशांत की मौत के बाद मीडिया ट्रायल पर विक्रांत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं परेशान हो गया था

Tue, 19 Dec 2023 08:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Dec 2023 08:16 AM IST
विज्ञापन
12th Fail Star Vikrant Massey on media trial in Sushant Singh Rajput suicide case says it bothered him a lot
विक्रांत मैसी-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विक्रांत मैसी इस साल फिल्म '12वीं फेल' को लेकर जबर्दस्त चर्चा में रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस कम बजट की  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है। अभिनेता हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर हुईं चर्चा और मीडिया ट्रायल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विक्रांत का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में जिस तरह लोगों की प्रतिक्रिया आई, उससे वे बहुत परेशान हुए।

12th Fail Star Vikrant Massey on media trial in Sushant Singh Rajput suicide case says it bothered him a lot
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक अभिनेता ने सुसाइड किया था। सुशांत की मौत की खबर ने प्रशंसकों और पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। अचानक मेंटल हेल्थ, इंडस्ट्री के प्रेशर और नेपोटिज्म पर चर्चा तेज हो गई थी। हाल ही में विक्रांत मैसी ने इस पर बात की है। विक्रांत से एक बातचीत में पूछा गया कि बीते कुछ वर्षों में उनकी पीढ़ी के कलाकारों की आत्महत्या ने उन्हें परेशान किया है? इस पर अभिनेता ने कहा कि उन्हें खासतौर से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बहुत परेशानी हुई। सुशांत के निधन के बाद मीडिया ट्रायल और लोगों की प्रतिक्रिया देख वे आहत हुए।

12th Fail Star Vikrant Massey on media trial in Sushant Singh Rajput suicide case says it bothered him a lot
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत ने कहा, 'सुशांत की मौत के बाद कुछ लोगों ने वास्तव में दुख व्यक्त किया और संवेदनाएं जाहिर कीं, लेकिन यह बेहद अफसोस की बात है कि दूसरी तरफ उनकी मौत एक व्यापक मीडिया ट्रायल का विषय भी बन गई। उनके चले जाने के बाद अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नई-नई कहांनियां गढ़ी जाने लगीं, लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। उनकी निजी जिंदगी, रिलेशनशिप, प्रोफेशनल स्ट्रगल पर बिना किसी आधिकारिक बयान और जानकारी के लोग सार्वजनिक रूप से बात करने लगे'।
Netflix: सीबीएफसी के सामने नेटफ्लिक्स ने टेके घुटने, अब प्लेटफॉर्म पर नहीं देख सकेंगे इस तरह के भारतीय कंटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
12th Fail Star Vikrant Massey on media trial in Sushant Singh Rajput suicide case says it bothered him a lot
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत ने कहा, 'यह करीब 45 दिनों तक चला, लेकिन शुरुआती 15 दिन लोगों ने इस पर खूब चुटकियां लीं। मुझे लगता है कि हम वास्तव में यही हैं। यह भी हमारी वास्तविकता का एक हिस्सा है और यह दिल तोड़ने वाला है'। विक्रांत ने आगे बताया कि छोटे पर्दे पर उन्होंने और सुशांत ने साथ काम शुरू किया था। सुशांत जब 'पवित्र रिश्ता' शो कर रहे थे, तब विक्रांत 'बालिका वधू' में काम कर रहे थे। 
Jacqueline Fernandez: जैकलीन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस रद्द करने की मांग की

विज्ञापन
12th Fail Star Vikrant Massey on media trial in Sushant Singh Rajput suicide case says it bothered him a lot
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के निधन के बाद बॉलीवुड के कुछ सितारों ने जिस तरह से चुप्पी साधकर रखी उस पर भी विक्रांत ने अपने विचार साझा किए। विक्रांत से पूछा गया कि जो लोग इस मसले पर बोल सकते थे, एकजुट हो सकते थे वे चुप रहे। बॉलीवुड एक यूनिट की तरह काम नहीं करता? विक्रांत ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'यही कारण है कि मैं बॉलीवुड को परिवार नहीं कह सकता। ये एक समुदाय है, एक परिवार नहीं है'।
Suresh Oberoi: विवेक और ऐश्वर्या राय के रिश्ते से अंजान थे सुरेश ओबेरॉय, सलमान खान को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed