{"_id":"6580964a4c2a2aaccc00f72b","slug":"animal-actor-suresh-oberoi-says-vivek-oberoi-never-told-him-about-he-is-relationship-with-aishwarya-rai-2023-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suresh Oberoi: विवेक और ऐश्वर्या राय के रिश्ते से अंजान थे सुरेश ओबेरॉय, सलमान खान को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suresh Oberoi: विवेक और ऐश्वर्या राय के रिश्ते से अंजान थे सुरेश ओबेरॉय, सलमान खान को लेकर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:30 AM IST
सार
सुरेश ओबेरॉय ने कहा, 'ज्यादातर चीजें तो मैं जानता ही नहीं था। विवेक ने मुझे कभी नहीं बताया। रामू (राम गोपाल वर्मा) ने मुझे बताया और रामू से पहले किसी और ने मुझे बताया था। मैंने उसे समझा दिया था। समझाया था कि ऐसा मत करो।'
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर एनिमल में मशहूर अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल ही में रिलीज हुई एनिमल बॉक्स ऑफिस तहलका मचा रही है। फिल्म के हर किरदार के अभिनय की जबर्दस्त सराहना की जा रही है। सुरेश ओबेरॉय को उनके निभाए घए किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सुरेश ओबेरॉय ने हाल ही में बताया कि उनके बेटे और अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते के बारे में उन्हें कभी नहीं बताया।
2 of 5
सुरेश ओबेरॉय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा एनिमल में सुरेश ओबेरॉय ने रणबीर कपूर के किरदार विजय के दादा का किरदार निभाया है। अपने जबर्दस्त अभिनय प्रदर्शन के लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिल रही है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सुरेश ओबेरॉय ने खुलासा करते वह बताया कि वह विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के रिश्ते से अंजान थे। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने उन्हें इसके बारे में बताया था।
सुरेश ओबेरॉय ने कहा, 'ज्यादातर चीजें तो मैं जानता ही नहीं था। विवेक ने मुझे कभी नहीं बताया। रामू (राम गोपाल वर्मा) ने मुझे बताया और रामू से पहले किसी और ने मुझे बताया था। मैंने उसे समझा दिया था। समझाया था कि ऐसा मत करो।' बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनके बेटे विवेक की वजह से अमिताभ बच्चन के साथ उनकी गतिशीलता प्रभावित हुई। इसके जवाब देते हुए एनिमल अभिनेता ने कहा कि वह कभी भी बिग बी के बहुत अच्छे दोस्त नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरेश ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं उनका को-एक्टर था। मेरे भाई के निधन के समय जया जी आ के बैठी थीं। हमारा रिश्ता इंडस्ट्री के हिसाब से था। मेरी दोस्ती डैनी मुकुल से थी। हां, मिस्टर बच्चन ने मुझे अपने जन्मदिन पर आमंत्रित किया, लेकिन यह ठीक था।' उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन ज्यादातर चीजें दूसरों को नहीं बताते हैं। हालांकि, जब भी वह मिलते हैं। दोनों अभिनेता एक-दूसरे के प्रति बहुत अच्छे होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुरेश ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान को लेकर बात करते हुए कहा, 'हम सभी एक-दूसरे से बहुत अच्छे से मिलते हैं। सलमान खान जब भी मुझसे मिलते हैं तो सिगरेट छिपा लेते हैं और फिर मुझसे इज्जत से बात करते हैं। सलमान खान या उनके पिता सलीम खान मिलते हैं, तो बड़े ही सम्मान के साथ मिलते हैं। मैं विवेक को हमेशा सलीम जी के पैर छूने के लिए कहता हूं। मैं सलीम भाई का भी सम्मान करता हूं। चीजें हुईं, लेकिन मेरे रिश्ते काफी अच्छे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।