{"_id":"5b7fdb4a42c79246547c4bc2","slug":"a-k-hangal-death-anniversary-7-unknwon-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 की उम्र में इस एक्टर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री, कभी पिता तो कभी चाचा बनकर हो गए 'अमर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
50 की उम्र में इस एक्टर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री, कभी पिता तो कभी चाचा बनकर हो गए 'अमर'
Sun, 26 Aug 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
A K Hangal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमाजगत में रहीम चाचा के नाम से जाने जाने वाले ए के हंगल की 26 अगस्त को डेथ एनिवर्सरी है। ए के हंगल बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने 50 साल की उम्र में सिनेमाजगत में डेब्यू किया था। इन्होंने 70 से 90 के दशक तक ज्यादातर फिल्मों में पिता या फिर एक्टर्स के करीबी रिश्तेदार का किरदार निभाया है। तो चलिए आपको ए के हंगल से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
2 of 8
A K Hangal
ए के हंगल का पूरा नाम अवतार किशन हंगल था। हालांकि ज्यादातर लोग उन्हें उनके शॉर्ट नाम यानी कि ए के हंगल के नाम से ही जानते हैं। इनका जन्म 1 फरवरी 1914 को हुआ था और यह मुख्य रूप से कश्मीरी पंडित थे जिन्होंने अपना ज्यादातर बचपन पेशावर में गुजारा था।
3 of 8
एके हंगल
ए के हंगल भारत को आजादी दिलाने के संघर्ष में शामिल थे। पिता के रिटायरमेंट के बाद ए के हंगल का पूरा परिवार पेशावर से कराची शिफ्ट हो गया था। तीन साल पाकिस्तान की जेल में रहने के बाद ए के हंगल साल 1949 में मुंबई लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एके हंगल
ए के हंगल थियेटर ग्रुप आईपीटीए से भी जुड़े थे। जिसमें उनके साथ बलराज साहनी और कैफी आजमी भी थे। दिलचस्प बात यह है कि ए के हंगल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 50 साल की उम्र में की थी। ए के हंगल की पहली फिल्म बासु भट्टाचार्य की 'तीसरी कसम' थी जो कि साल 1966 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
A K Hangal
70 से 90 के दशक तक ए के हंगल ने ज्यादातर फिल्मों में लीड रोल निभा रहे एक्टर के पिता या फिर करीबी रिश्तेदार का रोल निभाया है। ए के हंगल का निभाया गया रहीम चाचा का किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है जिसमें उन्होंने मानों जान ही डाल दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।