फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1963 का वो खत जिसमें किशोर कुमार ने गाने की रिकॉडिंग के लिए खुद सत्यजीत रे को मुंबई बुलाया था...

Tue, 05 May 2020 05:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
A letter written to Satyajit Ray by Kishore Kumar 1963
Satyajit Ray, Kishore Kumar - फोटो : ट्विटर

1963 में किशोर कुमार द्वारा सत्यजीत रे को लिखा गया एक पत्र हाल ही में उनके बेटे संदीप रे को उनके घर पर मिला है। इस पत्र के मुताबिक सत्यजीत रे को 'मानिक मामा' कहकर संबोधित करते हुए किशोर कुमार ने लिखा था- मुझे आपके निर्देशन में आपकी फिल्म में गाकर बहुत खुशी होगी। आपने मुझे कलकत्ता आने के लिए कहा है, लेकिन मैं आने वाले दिनों में उपलब्ध नहीं हूं क्योंकि मैं इस महीने (नवंबर 1963) के लगभग हर दिन शूटिंग करूंगा। इसके अलावा, मेरी मां बहुत बीमार हैं। वह एक सप्ताह पहले ही हरिद्वार से लौटी हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार मैं उन्हें ऐसे वक्त में अकेला नहीं छोड़ सकता।

A letter written to Satyajit Ray by Kishore Kumar 1963
किशोर कुमार

यह मेरे लिए बहुत सुविधाजनक होगा यदि आप अपनी पत्नी मुनकुमाशी के साथ बॉम्बे आ जाएं और मेरे घर पर रहें। आप इस महीने की 26 से 30 तारीख के बीच कभी भी गीत रिकॉर्ड कर सकते हैं। 4 नवंबर, 1963 को लिखे इस पत्र में उन्होंने कहा था- मेरा मानना है कि इसमें आपको कोई कठिनाई नहीं होगी। यदि आप प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो मैं रिकॉर्डिंग की सभी व्यवस्था करा दूंगा और किसी भी तरह से अगर आप इसे अस्वीर करते हैं तो मुझे वास्तव में खेद महसूस होगा, लेकिन किसी भी मामले में मैं खुद को समायोजित करूंगा।

A letter written to Satyajit Ray by Kishore Kumar 1963
सत्यजीत रे

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि सत्यजीत रे शायद उस साल दिसंबर में मुंबई आए थे और गीत रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों परिवार दूर के संबंधी थे। दरअसल किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता सत्यजीत रे की भतीजी थीं। सत्यजीत रे अपने पिता के कमरे में पड़े बक्सों को खोज रहे थे तभी उनकी नजर इस पत्र पर पड़ी। अमित कुमार ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह इसे आम लोगों के साथ साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
A letter written to Satyajit Ray by Kishore Kumar 1963
सत्यजीत रे - फोटो : अमर उजाला

बता दें हाल ही में सत्यजीत रे के जन्म का शताब्दी वर्ष मनाया गया। 2 मई 1921 को जन्में सत्यजीत रे की गिनती महान निर्देशकों में होती है। उन्होंने अपने अपने जीवन में कुल 37 फिल्में बनाई थीं और इन्ही फिल्मों से वो पूरी दुनिया में छा गए। उन्होंने पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूरसंसार और चारूलता जैसी यादगार फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन
A letter written to Satyajit Ray by Kishore Kumar 1963
किशोर कुमार
बात करें किशोर कुमार की तो किशोर दा को जितनी महारथ अभिनय में हासिल थी उतनी ही अच्छी आवाज के भी वो धनी थे। उनके गाए हुए नगमें आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed