देश भर में अपनी रिलीज के साथ ही चर्चा में बनी रहने वाली द कश्मीर फाइल्स का खुमार अभी भी कम होता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म को देखने के बाद जहां कई लोग इससे प्रभावित नजर आ रहे हैं तो वहीं कई लोग इसके समर्थन में अपनी राय रखते दिख रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को इस फिल्म को देखने के बाद एक युवक की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिजीत शशिकांत शिंदे (38) के रूप में हुई है।
पुणे में युवक की मौत: कश्मीर फाइल्स देखने के बाद आया ब्रेन स्ट्रोक, फिल्म को लेकर दोस्तों से हो गई थी बहस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:15 PM IST
सार
देश भर में अपनी रिलीज के साथ ही चर्चा में बनी रहने वाली द कश्मीर पाइल्स का खुमार अभी भी कम होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन