सब्सक्राइब करें

छह साल पहले इस शख्स ने की थी प्रियंका चोपड़ा से 'शादी', सोशल मीडिया पर बताई मजेदार सच्चाई

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 02 May 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
a person reveals he got married with Priyanka Chopra before six   years
priyanka chopra - फोटो : instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक शख्स ने खुलासा किया है कि उसने छह साल पहले प्रियंका से शादी की थी। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रियंका चोपड़ा ने दो साल पहले अमेरिका के मशहूर गायक निक जोनस से शादी की। तब से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा से शादी करने का खुलासे करने वाले शख्य का नाम Brandon Schuster है। 

a person reveals he got married with Priyanka Chopra before six   years
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram

Brandon Schuster ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका के साथ अपनी के तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह प्रियंका से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं प्रियंका के गले में माला नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए Brandon Schuster अपने ट्वीट में लिखा, '2014 में मैंने प्रियंका चोपड़ा के शादी की थी. मैंने ताम्पा में आयोजित एक इवेंट के दौरान उनके स्वागत के लिए उन्हें दो फूलों की माला पहनाई थीं'। 

a person reveals he got married with Priyanka Chopra before six   years
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

Brandon Schuster ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'मुझे इस बारे में नहीं पता था कि माला पहनाने को भारतीय सभ्यता में शादी का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद भारतीय मीडिया में हड़कंप मच गया था। अगले दिन मैं सभी को एक्सलूसिव इंटरव्यू दे रहा था'। Brandon Schuster का प्रियंका चोपड़ा को लेकर ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
a person reveals he got married with Priyanka Chopra before six   years
priyanka chopra - फोटो : social media

आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। प्रियंका और निक ने राजस्थान के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं। शादी के बाद इन दोनों की उम्र को लेकर काफी चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ था जिसके बाद अभिनेत्री को सफाई देने पड़ी थी। 

विज्ञापन
a person reveals he got married with Priyanka Chopra before six   years
priyanka chopra - फोटो : instagram

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर कहा था कि उन्हें इन सभी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और ट्रोल करने वालों को हमें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं।

पढ़ें: मदद के लिए फिर आगे आए सलमान खान, 45 कलाकारों के बैंक खातों में पहुंचाए इतने हजार रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed