लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए सिनेमा के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मदद करने के बाद अब हिंदी सिनेमा के दबंग खान सलमान टीवी और फिल्मों में काम करने वाले खास कलाकारों की मदद करने के लिए सामने आए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएसएए) के अंतर्गत आने वाले 45 कलाकारों के बैंक खातों में सीधे तीन तीन हजार रुपये सहायता के तौर पर दान दिए हैं। बदले में सलमान की इस रहमदिली पर सभी कलाकारों ने उनका आभार माना है।
मदद के लिए फिर आगे आए सलमान खान, 45 कलाकारों के बैंक खातों में पहुंचाए इतने हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म 'भारत' में सर्कस के दृश्यों के दौरान कई कद में छोटे कलाकारों ने काम किया है। सिनेमा के खास कलाकारों में से एक प्रवीण राणा ने कहा, 'संकट के इन दिनों में हमारी किसी को भी परवाह नहीं है लेकिन सलमान भाई ही सिर्फ एक हैं जिन्हें हमारी याद आई। हम एकदम आश्चर्यचकित रह गए थे जब हमें पता चला कि हमारे बैंक खातों में तीन हजार रुपये जमा कराए गए हैं।
प्रवीण राणा ने आगे कहा, 'कोई भी कलाकार हमारी मदद के लिए सामने नहीं आया। यहां तक की शूटिंग के दौरान भी सलमान भाई हमेशा हमसे जरूरत पड़ने पर याद करने के बारे में बोलते रहते थे।' एआईएसएए के एक और सदस्य शमीम अहमद ने कहा, 'सलमान भाई ने आगे आने वाले दिनों में भी हमारी मदद करने का वादा किया है'।
उन्होंने आगे कहा, 'हम लोगों को हर रोज काम नहीं मिलता है। हम हमारी फेडरेशन और सलमान खान के आभारी हैं जिन्होंने लॉकडाउन के इस दौर में हमें राशन और आर्थिक मदद मुहैया कराई। उन्होंने हमसे वादा किया है कि वह कुछ पैसे अगले महीने भी हमारे खातों में जमा कराएंगे।'
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के मुखिया बीएन तिवारी ने बताया, 'एसोसिएशन के अंतर्गत लगभग 90 खास श्रेणी में आने वाले कलाकार हैं। उनमें से 45 लोगों को सलमान खान ने मदद दे दी है। बाकी के बचे लोगों को भी अगले कुछ दिनों में मदद भेजी जाएगी।' बता दें कि सलमान खान ने फिल्मों में काम करने वाले 25 हजार दैनिक वेतन भोगियों को राशन और मूल सुविधाएं देने की बात कही थी। और वह जूनियर कलाकरों की भी मदद कर चुके हैं।
पढ़ें: शो में इरफान खान और श्रीदेवी की मौत का मजाक उड़ता देख खामोश था ये पाकिस्तानी अभिनेता, अब मांगी माफी