{"_id":"5cf00dc6bdec220717716da4","slug":"a-petition-file-against-salman-khan-upcoming-movie-bharat-in-delhi-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले सलमान खान की 'भारत' पर संकट के बादल, दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले सलमान खान की 'भारत' पर संकट के बादल, दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचा मामला
Thu, 30 May 2019 10:37 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 30 May 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' पर रिलीज से पहले संकट के बादल मंडरा गए हैं। उनकी इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'भारत' अनुच्छेद 3 (Emblems & Names Act) का उल्लंघन करती है।
सलमान खान और दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
इस अनुच्छेद के तहत किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह और नाम का इस्तेमाल किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म 'भारत' को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी दे दी है। ऐसे में रिलीज से पहले 'भारत' के खिलाफ जनहित याचिका दायर होना सलमान खान के लिए संकट पैदा कर सकता है।
Salman Khan
- फोटो : social media
वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कटरीना से पहले 'भारत' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया गया था लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया था।
A PIL was moved in Delhi HC, today, against Salman Khan's upcoming movie 'Bharat'. The petition says that the title of the film is in violation of Section-3 of Emblems & Names Act ( Prevention of Improper Use). according to which word 'Bharat' can't be used for commercial purpose pic.twitter.com/p3DRc4sIfg
— ANI (@ANI) May 30, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
इसके बाद मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगीं कि सलमान खान की फिल्म छोड़ने का प्रियंका चोपड़ा को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़े के बाद इस फिल्म में कटरीना कैफ की एंट्री हो गई। इन दिनों ये दोनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म 'भारत' में सलमान खान, कटरीना कैफ के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।