{"_id":"5e3bb60e8ebc3ee5f857c51c","slug":"a-r-murugadoss-approaches-madras-high-court-seeking-police-protection-from-darbar-distributors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' से हुआ करोड़ों का घाटा, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंचे निर्देशक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' से हुआ करोड़ों का घाटा, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंचे निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Darbar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रजनीकांत की फिल्म दरबार के निर्देशक ए आर मुरुगादॉस ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स से अपनी सुरक्षा के लिए मद्रास हाई कोर्ट से मांग की है। दरअसल फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स रजनीकांत के चेन्नई स्थित घर पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां मौजूद सिक्योरिटी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था जिसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया।
Film director A.R. Murugadoss approaches Madras High Court seeking police protection from film distributors, who claim to have incurred losses due to Rajinikanth starrer film 'Darbar'. pic.twitter.com/3qUQ3DuhkQ
डिस्ट्रीब्यूटर्स की भूख हड़ताल को देखते हुए फिल्म निर्देशक ने मद्रास हाई कोर्ट से पुलिस सुरक्षा की मांग की है। खबरों की मानें तो 200 करोड़ के बजट में बनी रजनीकांत की फिल्म दरबार ने विश्वभर में 250 करोड़ की कमाई की है। इसके बावजूद फिल्म को 70 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा है। फिल्म के बजट की आधी रकम रजनीकांत की फीस थी।
3 of 4
रजनीकांत
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रजनीकांत की फिल्म दरबार प्रोड्यूसर्स से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स तक घाटे का सौदा साबित हुई है। दरबार में रजनीकांत के साथ नयनतारा, निवेथा थॉमस और सुनील शेट्टी जैसे सितारे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत 27 साल बाद पुलिस की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 9 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी और करीब एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Darbar
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि रजनीकांत की फिल्म दरबार सिनेमाघरों में रिलीज होती ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। खबर के मुताबिक Lyca Productions ने फिल्म दरबार मेें अपना काफी पैसा लगाया है। इस फिल्म को दुनियाभर में 7000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। इसकी ओपनिंग मुश्किल से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही पार कर पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।