फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के बुर्का पहनने पर आया ए आर रहमान का बयान, कहा- 'हिजाब पहनकर उसने अपनी आजादी ढ़ूढी है'

Sat, 22 Feb 2020 03:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Feb 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
A R Rahman Respond On Daughter Khatija Taslima Nasreen On Wearing Burqa
एआर रहमान, खातिजा - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले दिनों तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर एआर रहमान और उनकी बेटी खातिजा को ट्रोल किया था। इसके बाद खातिजा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर तस्लीमा नसरीन को करारा जवाब दिया। खातिजा ने कहा था- मुझे अपने द्वारा चुने गए विकल्पों को लेकर कोई पछतावा नहीं है। मैं जो कर रही हूं मुझे उसपर गर्व है। अब बेटी के बचाव में ए आर रहमान भी सामने आए हैं।

A R Rahman Respond On Daughter Khatija Taslima Nasreen On Wearing Burqa
A R Rehman

ए आर रहमान ने द क्विंट को दिए इंटरव्यू में तस्लीमा नसरीन के ट्वीट और खतीजा द्वारा उनपर दिए बयान को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा- ''मुझे लगता है कि बच्चों को ऐसे तरीके से पालना चाहिए जिसमें उन्हें हमारी समस्याओं और हमारी परेशानियों के बारे में पता हो। वो जानते हैं कि उन्हें हमसे अच्छा और बुरा विरासत के तौर पर मिला है।''

A R Rahman Respond On Daughter Khatija Taslima Nasreen On Wearing Burqa
ए आर रहमान बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम

ए आर रहमान ने कहा- ''मुझे लगता है कि उसका जवाब देना जरूरी था, क्योंकि वो हिजाब पहनकर रहती है और ये उसकी अपनी इच्छा से चुना है। मेरी बेटी ने बुर्का पहनने का फैसला लेकर अपनी आजादी ढ़ूंढ ली है। एक पुरुष बुर्का नहीं पहनता है। अगर होता तो मैं जरूर पहनता।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
A R Rahman Respond On Daughter Khatija Taslima Nasreen On Wearing Burqa
A R Rehman

पिछले दिनों तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर लिखा था- ''पढ़े लिखे लोग जब हिजाब पहनते हैं तो उन्हें यह देखकर घुटन होती है। मुझे ए आर रहमान का म्यूजिक बेहद पसंद है। लेकिन जब भी मैं उनकी बेटी को देखती हूं तो मुझे घुटन होती है। यह जानना बहुत ही दुखद है कि कल्चर फैमिली में एक पढ़ी-लिखी महिला कैसे आसानी से ब्रेनवॉश हो सकती है।''

विज्ञापन
A R Rahman Respond On Daughter Khatija Taslima Nasreen On Wearing Burqa
तस्लीमा नसरीन, रहमान के बच्चे - फोटो : ट्विटर

इसके बाद खातिजा ने जवाब देते हुए लिखा था- ''अभी एक साल ही हुए हैं और एक बार फिर से ये विषय चर्चा में आ गया है। देश में बहुत कुछ हो रहा है लेकिन लोग इस बात से चिंतित हैं कि एक महिला को क्या पहनना चाहिए। जब भी इस विषय पर बात होती है, तो मुझे गुस्सा आता है। मैं बहुत सारी बातें कहना चाहती हूं। पिछले एक साल में, मुझे अपना एक अलग संस्करण देखने को मिला है जिसे मैंने इतने सालों में नहीं देखा है।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed