{"_id":"5bbc84e8867a55285a616bb9","slug":"a-romantic-video-of-jasleen-shivashish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जसलीन-शिवाशीष का रोमांटिक वीडियो आया सामने, अनूप बोले-थोड़ा तो इंतजार कर लेती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जसलीन-शिवाशीष का रोमांटिक वीडियो आया सामने, अनूप बोले-थोड़ा तो इंतजार कर लेती
एंटरटेनमेंट डेस्क
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 12 में 20वें दिन सलमान ने अनूप जलोटा को घरवालों की नजर में घर से बेघर कर दिया है लेकिन अनूप को सीक्रेट रूम में भेजा गया है जिसकी खबर घरवालों को नहीं है। घरवालों को लग रहा है कि अनूप घर से निकल गए हैं, लेकिन अनूप के घर से जाने के बाद जसलीन घर में बहुत खुश नजर आ रही हैं और वहीं, अनूप के न होने का शिवाशीष ने बड़ा फायदा उठाया। आजकल शिवाशीष घर में जसलीन के आसपास ही मंडरा रहे हैं।
jasleen
उधर, घरवालों की नजरों में घर से बेघर हुए अनूप जलोटा सीक्रेट रूम में सभी पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि अपने प्यार के चलते अनूप जलोटा ने घर से बाहर जाने का फैसला लिया। अनूप के घर से बाहर जाते ही शिवाशिष और जसलीन के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। बिग बॉस के घर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जसलीन और शिवाशिष हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।
anup jalota
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जसलीन अनूप के घर से बाहर जाने का इंतेजार कर रही थीं। वीडियों में अनूप भी सीक्रेट रूम में बैठकर दोनों की कैमिस्ट्री को देख रहे हैं। शिवाशीष और जसलीन एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। शिवाशीष पूछते हैं कि हो गई पैकिंग-अनपैकिंग, जिसके जवाब में जसलीन कह रही हैं कि नोमिनेशन की पैकिंग-अनपैकिंग से मुझे बहुत स्ट्रेस हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
jasleen matharu
सीक्रेट रूम में बैठे अनूप जलोटा भी यह कहते नजर आ रहे हैं कि जसलीन क्या तुम्हें मेरे जाने का भी थोड़ा स्ट्रेस है? अब जसलीन एक आजाद पंछी हो गई हैं। घर से वायरल वीडियो में रोमिल, जसलीन से पूछते हैं कि क्या तुम अब सिंगल हो? जसलीन जवाब देती हैं कि हां मैं अब सिंगल हूं। देखा जाए तो जसलीन और शिवाशीष के बीच कोई खिचड़ी पकने लगी है। देखना होगा कि दोनों की इस कैमिस्ट्री की वजह से अनूप-जसलीन का रिश्ते किस मोड़ पर आएगा।
विज्ञापन
जसलीन
अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाते ही रोमिल और दीपक आपस में बात करते हैं। इस बीच दीपक रोमिल से कहते हैं - 'एक बात मुझे बहुत बुरी लगी की जसलीन ने अनूप जलोटा जी को एक बार भी रुकने के लिए नहीं कहा।' तभी दीपक कहते हैं - 'जसलीन ने तुमसे पूछा था ना लिव-इन में रहकर क्या प्रॉपर्टी में हक मिल सकता है।' तभी रोमिल कहते हैं - 'मैं बात समझ गया था। जसलीन नॉमिनेशन से पहले अपने आप को घर में रहकर लोगों की नजरों में लाना चाह रही थीं।'