फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

A Simple Murder Review: ‘स्कैम 1992’ के बाद सोनी लिव का नया वीकएंड धमाल, बिंचवॉच की परफेक्ट कहानी

Fri, 20 Nov 2020 03:29 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 20 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
A Simple Murder Review by Pankaj Shukla Mohammed Zeeshan Ayyub Amit Sial Sushant Singh Yashpal
ए सिंपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

Web Series Review: ए सिंपल मर्डर


कलाकार: मोहम्मद जीशान अयूब, सुशांत सिंह, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, विक्रम कोचर, प्रिया आनंद, गोपाल दत्त और अयाज खान
लेखक: अखिलेश जायसवाल, प्रतीक पयोधि
निर्देशक: सचिन पाठक
ओटीटी: सोनी लिव
रेटिंग: ***1/2


सोनी नेटवर्क इंडिया का ओटीटी एप ‘सोनी लिव’ अपने कंटेंट के चलते लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा है। इसकी एक सीरीज ‘स्कैम 1992’ इस सीजन की अद्भुत सीरीज रही और अब बारी है ‘ए सिंपल मर्डर’ की। ये सीरीज वैसे तो वे सारे मसाले अपने में समेटे हैं जिसके लिए ओटीटी बदनाम रहा है, लेकिन असल मुद्दा यहां ये है कि इसकी कहानी में जान है। कुछ भी जबर्दस्ती का नहीं है और न ही ये बनावटी लगता है।

A Simple Murder Review by Pankaj Shukla Mohammed Zeeshan Ayyub Amit Sial Sushant Singh Yashpal
ए सिंपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने नाम की तरह कहानी इसकी जरूर सिंपल नहीं है। ‘रंगबाज’ बनाने वाले निर्देशक सचिन पाठक को यहां दो शानदार लेखकों अखिलेश और प्रतीक के रूप में अच्छे कंपास मिले हैं। दोनों अपनी अपनी दिशाओं की सुइयां मजबूती से थामे रहते हैं। कुछ भी कहीं से भी न अटकने देते हैं और न ही भटकने। चूहे से शुरू हुआ मसला इतना पेचीदा भी हो सकता है, भला कौन सोच सकता है। लेकिन, लव जिहाद रोकने के लिए कानून बनाने की कोशिशों के दौर में कोई बंदा पूरी सीरीज ही इसी ट्रैक पर छाप देगा, ये भी भला किसने सोचा होगा। लेकिन, ‘ए सिंपल मर्डर’ इस सबके अलावा भी बहुत कुछ है। धर्म पूछे बिना प्रेम कर बैठा एक जोड़ा है, एक पंडित जी हैं जिनका साइड बिजनेस सुपारी चढ़ाना या चढ़वाना नहीं बल्कि ‘सुपारी’ लेना है। पुलिस के दो चंगू मंगू हैं और हैं दो ऐसे कलाकार जिनके अभिनय ने इस सीरीज में जान डाल दी है।

A Simple Murder Review by Pankaj Shukla Mohammed Zeeshan Ayyub Amit Sial Sushant Singh Yashpal
ए सिंपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहानी बता देने से सीरीज देखने का मजा जाता रहेगा लेकिन रिव्यू पढ़ते समय हर पाठक का ये मन तो होता ही है कि आखिर सीरीज है क्या? तो ऐसे कथापिपासुओं के लिए सामान्य ज्ञान ये है कि स्टार्ट अप की दुनिया से दुखी एक पति को अनचाहे में ऐसा काम मिल जाता है जिसे वो ईश्वर का आशीर्वाद समझकर अपना लेता है। बीवी उसकी अपने बॉस से सेट है और बॉस की सेटिंग आगे कहीं और भी चल रही है। पति ने जो काम किस्मत कनेक्शन समझकर ले लिया था, उसको अंजाम देने के चक्कर में पूरा रायता फैल जाता है और ऐसा फैल जाता है कि लाशों का स्कोर बढ़ना शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Simple Murder Review by Pankaj Shukla Mohammed Zeeshan Ayyub Amit Sial Sushant Singh Yashpal
ए सिंपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

असल दिल्ली की पुरानी गलियों में शूट हुई वेब सीरीज ‘ए सिंपल मर्डर’ इस वीकएंड के लिए बिल्कुल सही चुनाव है। बिंजवॉच के लिए और दूसरा कुछ इसकी टक्कर का दिखता भी नहीं है। सीरीज के लेखकों ने इसके किरदारों का आर्क ऐसा बना कर रखा है कि आखिरी मौके तक समझ नहीं आता कि आगे क्या होने वाला है। हां, सीरीज में कहीं कहीं ये लग सकता है कि एक ही बात बार-बार बताई जा रही है। और, ये भी कि कहानी अपने अंजाम से पहुंचने से पहले ही खत्म होती दिख सकती है लेकिन असली एंगल इसके बाद भी कम नहीं है। एक बढ़िया राइटिंग टीम और एक सुलझे निर्देशक का अच्छा काम है, ‘ए सिंपल मर्डर’।

विज्ञापन
A Simple Murder Review by Pankaj Shukla Mohammed Zeeshan Ayyub Amit Sial Sushant Singh Yashpal
ए सिंपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अदाकारी के लिहाज से भी सीरीज के कलाकारों ने कमाल काम किया है। और, इसका असल असर दिखता है वहां जहां सुशांत सिंह और अमित सियाल एक साथ होते हैं। दिल में दबी शायरी और जिगर में सुलगते अरमान दोनों का साथ आना विस्फोटक है। जीशान अयूब को भी अरसे बाद मौका मिला अपना दम दिखाने का और उन्होंने दिखाया भी बहुत खूब है। वेब सीरीज ‘ए सिंपल मर्डर’ के ये ही तीन इक्के हैं, प्रिया आनंद की जगह अगर किसी काबिल अदाकारा को यहां लिया गया होता तो सीरीज सौ फीसदी परफेक्शन के करीब पहुंच सकती थी। पुलिस की तफ्तीश वाले कुछ सीन भी हटाए जा सकते थे और कंडोम पुराण की भी उतनी जरूरत यहां दिखती नहीं है।

पढ़ें: मनोज बाजपेयी के नाम पर बना फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, अभिनेता ने फैंस से कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed