फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: पत्नी के बिग बॉस ओटीटी में आने पर यह थी नवाजुद्दीन की प्रतिक्रिया, आलिया ने किया खुलासा

Mon, 19 Jun 2023 12:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aaliya Siddiqui talks about husband Nawazuddin reaction about taking part in salman khan show bigg boss ott 2
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : फाइल

लंबे इंतजार के बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 शुरू हो गया है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने भी हिस्सा लिया है। निजी जिंदगी में आलिया और नवाजुद्दीन की जिंदगी में काफी दिक्कतें चल रही हैं और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस शो में भी आलिया अपनी जिंदगी के बारे में कई बातें साझा करती नजर आईं। आइए जानते हैं...

Aaliya Siddiqui talks about husband Nawazuddin reaction about taking part in salman khan show bigg boss ott 2
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

होस्ट सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरुआत कर दी है। सलमान खान ने जब बिग बॉस ओटीटी में आलिया से नवाजुद्दीन की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा। इस पर आलिया ने कहा, 'नवाज ने इस फैसले में मेरा साथ दिया और हमारे बच्चों की देखभाल करने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझे केवल बिग बॉस ओटीटी 2 पर फोकस करने के लिए कहा है।'

Aaliya Siddiqui talks about husband Nawazuddin reaction about taking part in salman khan show bigg boss ott 2
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

बता दें कि आलिया ने रियलिटी शो में एंट्री करते ही अपना परिचय देते हुए कहा, 'मेरी पहचान हमेशा से एक स्टार वाइफ की रही है। जब आपके रिश्ते की कोई इज्जत नहीं होती तो वह रिश्ता कमजोर हो जाता है। मैंने यह 19 साल झेला है, जब अंदर कोई सुनने वाला नहीं होता है, तो आप इसे बाहर चिल्लाते हैं और मैंने भी ऐसा ही किया। मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करना चाहती हूं और इसलिए मैं बिग बॉस में हूं।'
HDDCS: सलमान-ऐश्वर्या की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के 24 वर्ष पूरे, भंसाली प्रोडक्शंस ने साझा किया खास पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaliya Siddiqui talks about husband Nawazuddin reaction about taking part in salman khan show bigg boss ott 2
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया ने आगे बताया, 'मैं मानती हूं कि मैं एक स्टार पत्नी के तौर पर जानी जाती हूं। मैंने इससे कभी इंकार नहीं किया। मेरी शादी में इतनी दिक्कतें आईं कि मैं अपना खुद का कुछ बनाना चाहती थी। बिग बॉस ओटीटी 2 ने मुझे अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए सही मंच प्रदान किया है।'
RARKPK: करण जौहर की फिल्म का हिस्सा बनीं रानी मुखर्जी? फिल्ममेकर ने पोस्ट कर दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन
Aaliya Siddiqui talks about husband Nawazuddin reaction about taking part in salman khan show bigg boss ott 2
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मतभेद की बात का खुलासा किया था। आलिया ने इसके अलावा बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत का भी इशारा दिया था और बताया कि उनकी जिंदगी में किसी और शख्स की एंट्री हो गई है।' बिग बॉस ओटीटी 2 की बात करें तो यह रियलिटी शो जियोसिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। 
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के साथ हुई 80 लाख की ठगी, चूना लगाने वाला शख्स निकला एक्ट्रेस का जानकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed