अभिनेता आमिर खान कल 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। अपने जन्मदिन से पहले उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है और यह उनकी किसी फिल्म से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़ा है। आमिर खान अब सिंगल नहीं हैं। उनके दिल पर किसी ने दस्तक दे दी है। आमिर खान ने जन्मदिन से पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया, जिनका नाम है गौरी।
Aamir Khan: 25 साल पुरानी दोस्त को डेट कर रहे आमिर, बर्थडे पर किया खुलासा; शाहरुख-सलमान से भी मिलवाया
Aamir Khan 60th Birthday: अभिनेता आमिर खान ने 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई है। वे बाकायदा लिव इन में रह रहे हैं। जानते हैं कौन है वह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी बार आमिर की जिंदगी में भरे प्यार के रंग
आमिर खान ने यूं तो दो बार शादी रचाई है। पहली शादी रीना दत्ता से हुई। मगर, दोनों का तलाक हो गया। फिर किरण राव से एक्टर ने शादी रचाई और इनका भी तलाक हो चुका है। इसके बाद आमिर खान का नाम कथित तौर पर फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा गया। मगर, फातिमा और आमिर खान के बीच ऐसा कुछ नहीं है, जैसी अटकलें लगाई गईं। आज गुरुवार को आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी की पूरी तस्वीर साफ कर दी है। आमिर खान की जिंदगी में एक बार फिर प्यार का रंग भर गया है।
Aamir Khan Birthday: आमिर खान ने जन्मदिन से पहले पैपराजी के साथ मनाया जश्न, अपने हाथों से खिलाया केक
25 साल से जानते हैं, एक साल से रिलेशनशिप में
आमिर की जिंदगी में तीसरी बार मोहब्बत की एंट्री हुई है। आमिर खान ने आज खुलासा किया कि वे गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। हालांकि, दोनों की डेटिंग लाइफ पिछले एक साल से शुरू हुई है। उन्होंने मीडिया को भी गौरी से मिलवाया। गौरी आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ी हैं। गौरी बंगलूरू से हैं।
Aamir Khan 60th Birthday: आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर किए कई खुलासे, बोले- तीनों खान साथ काम करेंगे
गर्लफ्रेंड की तस्वीर साझा करने से किया मना
आज गुरुवार को आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से पैपराजी और मीडिया को मिलवाया, मगर साथ ही शर्त भी रखी कि गौरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर न की जाए। दरअसल, आमिर खान नहीं चाहते कि उनकी निजी जिंदगी पर किसी तरह की चर्चा हो। इसलिए, उन्होंने पैपराजी से गौरी की तस्वीर शेयर नहीं करने की गुजारिश की।
शाहरुख और सलमान से भी मिल चुकी हैं गौरी
आमिर खान ने इस दौरान बताया कि गौरी उनके परिवार से मिल चुकी हैं और किसी को दोनों के रिश्ते से एतराज नहीं है। गौरी शाहरुख खान और सलमान खान से भी मिल चुकी हैं। गौरी ने इस दौरान कहा कि उन्होंने आमिर खान की दो फिल्में देखी हैं। उन्होंने कहा, 'आमिर को मैं सुपरस्टार नहीं मानती। मैं बॉलीवुड के साथ सहज होने की कोशिश कर रही हूं। सलमान खान और शाहरुख खान से कल ही मेरी मुलाकात हुई।