{"_id":"67d2cd476ee36d9b29026947","slug":"aamir-khan-reveals-on-his-60th-birthday-says-if-there-is-a-good-script-salman-srk-would-definitely-collaborate-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan 60th Birthday: आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर किए कई खुलासे, बोले- तीनों खान साथ काम करेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan 60th Birthday: आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर किए कई खुलासे, बोले- तीनों खान साथ काम करेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:55 PM IST
सार
Aamir Khan 60th Birthday: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर ने आज गुरुवार को मुंबई में मीडिया से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तीनों खान एक फिल्म में साथ काम करेंगे?
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर किए कई खुलासे
- फोटो : इंस्टाग्राम@pallav_paliwal
आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर खान के आज 60वें जन्मदिन पर उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर आमिर ने भी अपने से जुड़ी कई ऐसी बातों का खुलासा किया, जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो। आइए जानते हैं आमिर ने अपने जन्मदिन पर किन-किन बातों का खुलासा किया।
Trending Videos
2 of 5
आमिर खान के जन्मदिन से पहले उनके घर पहुंचे थे शाहरुख-सलामन
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions, iamsrk, beingsalmankhan
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वहीं बीते बुधवार की रात अपने जन्मदिन से पहले आमिर खान के घर शाहरुख खान और सलमान खान को देखा गया था। मीडिया ने जब आमिर से पूछा कि उन्होंने आपस में क्या बात की, तो आमिर ने हंसते हुए कहा, "हमने मीडिया के बारे में बात की।" आमिर ने यह भी बताया कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिली, तो तीनों खान साथ काम करेंगे। उन्होंने सलमान के साथ "अंदाज अपना अपना" के सीक्वल पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
वैसे देखा जाए तो 60 साल की उम्र में आमिर आधिकारिक तौर पर वरिष्ठ नागरिक बन गए हैं, लेकिन उनका कहना है, "मैं खुद को वरिष्ठ नागरिक जैसा महसूस नहीं करता।" आमिर ने आगे बताया कि पिछले दो साल से वे भारतीय शास्त्रीय संगीत सीख रहे हैं। उनकी गुरु सुचेता भट्टाचार्य हैं, जिनके मार्गदर्शन में उन्हें गाना बहुत पसंद आ रहा है।
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर ने अपने जन्मदिन पर मीडिया से बातचीत की और अपने जन्मदिन को लेकर उन्होंने कहा कि 60 साल पहले उनका जन्म होली से एक दिन पहले हुआ था और इस बार उनका जन्मदिन होली के दिन ही पड़ रहा है। इस दौरान आमिर काली टी-शर्ट और नीली जींस में नजर आए। आमिर ने मजाक में कहा, "मैं काले कपड़े में पतला दिखता हूं, इसलिए इन दिनों ज्यादातर काला ही पहनता हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
इस दौरान आमिर ने मीडिया के सामने 90 के दशक की अपनी फिल्म "अकेले हम अकेले तुम" का एक गाना भी गाया। आमिर की आने वाली फिल्म "सितारे जमीन पर" है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।