फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दिन 4 रिकार्ड बनाते ही ऑनलाइन लीक हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', हो सकता है तगड़ा नुकसान

Fri, 09 Nov 2018 11:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
aamir khan and Amitabh Bachchan film Thugs of Hindostan leaked online
thugs of hindostan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म सिनेमाघरों रिलीज हो गई है। दर्शक और फिल्म समीक्षक इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिली रहा हैं। इस बीच आमिर खान और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के मेकर्स के लिए बुरी खबर है। 
aamir khan and Amitabh Bachchan film Thugs of Hindostan leaked online
thugs of hindostan - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही तमिल रॉकर्स वेबसाइट पर लीक हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशासित की जाने वाली इस वेबसाइट पर यह फिल्म तीन भाषाओं में अपलोड की गई है। बताया जाता है कि वेबसाइट तमिल रॉकर्स फिल्म के पायरेटेड वर्जन के लिए मशहूर है।
aamir khan and Amitabh Bachchan film Thugs of Hindostan leaked online
thugs of hindostan - फोटो : file photo
हैरान करने वाली बात यह है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुए अभी केवल 2 ही दिन हुए हैं। ऐसे में इसके ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ना तय है। वहीं अकेले 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की ऐसी फिल्म नहीं है जो तमिल रॉकर्स पर लीक हुई है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में लीक हो गई। दूसरी और इस तरह की भी खबरें हैं कि इस वेबसाइट से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan and Amitabh Bachchan film Thugs of Hindostan leaked online
thugs of hindostan - फोटो : file photo
गौरतलब है कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को यशराज बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है। यह यश राज की बिग बजट फिल्म बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भले ही अच्छा रिस्पॉन्स न मिल रहा हो लेकिन इस फिल्म ने अब तक 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 
 
विज्ञापन
aamir khan and Amitabh Bachchan film Thugs of Hindostan leaked online
thugs of hindostan - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि यह रहा है कि सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली हिंदी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 2 लाख एडवांस टिकट बुक हुए हैं। फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह फिल्म दुनियाभर की 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपये है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed