शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दिवाली के मौके पर दोनों ने साथ में सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की। कुछ ही देर में ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
शाहिद कपूर को 'किस' करते हुए मीरा ने शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोलें- 'दिवाली है, हनीमून नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर की गई तस्वीर में शाहिद और मीरा एक दूसरे को 'किस' कर रहे हैं। मीरा ने लिखा- 'सिर्फ प्यार... दिवाली की शुभकामनाएं'। तस्वीर में मीरा और शाहिद भले ही बेहद क्यूट लग रहे हों लेकिन यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया और ट्रोल करने लग गए।
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on
एक यूजर ने मीरा की इस तस्वीर पर लिखा- 'इस पोस्ट से पता चलता है कि तुम वाकई एक छोटे शहर की लड़की हो। यह दिवाली है, हनीमून नहीं।'
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'तुम जैसी महिलाएं भारतीय संस्कृति के बारे में कुछ नहीं जानती। तुम्हें यह भी पता नहीं कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है तीसरे की तैयारी चल रही है।' जहां कुछ लोग मीरा राजपूत को ट्रोल कर रहे थे तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनका सपोर्ट भी किया।