{"_id":"5ddfbc438ebc3e54953623ae","slug":"aamir-khan-and-juhi-chawla-did-not-talk-each-other-after-ishq-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेट पर आमिर की इस हरकत से नाराज हो गई थीं जूही, 'इश्क' के बाद नहीं की बात लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेट पर आमिर की इस हरकत से नाराज हो गई थीं जूही, 'इश्क' के बाद नहीं की बात लेकिन...
आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल स्टारर फिल्म इश्क को रिलीज हुए आज 22 साल पूरे हो गए। ये फिल्म कई मायनों में खास थी। फिल्म के डायलॉग आज भी याद किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय में सुपरहिट जोड़ी माने जाने वाले आमिर और जूही ने इस फिल्म के बाद कभी एक साथ काम नहीं किया।
2 of 5
Aamir Khan And Juhi Chawla
- फोटो : social media
इसके पीछे की वजह है आमिर खान का एक मजाक। दरअसल आमिर ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जूही के साथ एक भद्दा मजाक किया था। जो उनको पसंद नहीं आया था। आमिर ने जूही से कहा था कि वह एस्ट्रोलॉजी जानते हैं और उन्होंने जूही का हाथ देखने के लिए मांगा। और जैसे ही जूही ने उन्हें हाथ दिया, उन्होंने उनकी हाथों पर थूक दिया।
3 of 5
juhi chawla
आमिर की इस हरकत से जूही ने उनसे बात करनी बंद कर दी। आमिर ने इस लड़ाई के बारे में बात करते हुए कहा था- हमने छोटी सी बात को लेकर बात करनी बंद कर दी थी। जहां जूही होती थी मैं वहां नहीं जाता था। हालांकि हम शूट साथ में करते थे लेकिन एक दूसरे से बात किए बगैर।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
juhi chawla
हालांकि दोनों अब फिर से दोस्त बन गए हैं। इश्क रिलीज होने के करीब छह सात साल बाद जूही ने आमिर को फोन कर उनके और रीना के तलाक लेने पर बात की थी। आमिर ने बताया था- जूही ने तब फोन पर कहा कि मुझे तुमसे मिलना है। यह मैं क्या सुन रही हूं। तुम रीना को तलाक दे रहे हो। तुम लोग क्यों अलग हो रहे हो।
विज्ञापन
5 of 5
juhi chawla
बता दें जूही चावला और आमिर खान ने साथ में 'कयामत से कयामत तक', 'लव लव लव', 'हम हैं राही प्यार के', 'तुम मेरे हो' 'इश्क' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल जूही फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन हाल ही में आमिर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।