फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coolie: 'कुली' की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे आमिर खान-उपेंद्र, आज फिल्म पर बड़ा अपडेट साझा करेंगे रजनीकांत

Thu, 12 Dec 2024 02:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 12 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

Coolie: 11 दिसंबर को आमिर खान कथित तौर पर टीम में शामिल हो गए। कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र और एक प्रशंसक के साथ उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। 

विज्ञापन
aamir khan and upendra in jaipur for coolie shooting rajinikanth to shares big update today on his birthday
आमिर खान और उपेंद्र - फोटो : एक्स

आमिर खान और उपेंद्र जयपुर में क्वालिटी टाइम बिताते देखे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों रजनीकांत की कुली का हिस्सा हैं, जिसकी शूटिंग जयपुर में तेजी से चल रही है। कुली की शूटिंग स्पॉट से तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कथित तौर पर आमिर खान कुली में एक कैमियो रोल निभाएंगे, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं।

aamir khan and upendra in jaipur for coolie shooting rajinikanth to shares big update today on his birthday
कुली - फोटो : एक्स

उपेंद्र-आमिर का वायरल वीडियो
11 दिसंबर को आमिर खान कथित तौर पर टीम में शामिल हो गए। कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र और एक प्रशंसक के साथ उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। आमिर खान के कैमियो के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी भी बाकी है। एक और वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शकों को जयपुर में कुली की शूटिंग स्थल की झलक देखने को मिली है।

aamir khan and upendra in jaipur for coolie shooting rajinikanth to shares big update today on his birthday
रजनीकांत-आमिर खान (कुली) - फोटो : इंस्टाग्राम

उपेंद्र ने आमिर का जताया आभार
आमिर खान ने कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र की आगामी फिल्म 'यूआई-द मूवी' को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। उपेंद्र ने वीडियो साझा किया और लिखा, 'प्रिय आमिर सर, यूआई द वार्नर मूवी के लिए आपसे मिलना और आपका आशीर्वाद लेना एक सपना सच होने जैसा था। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan and upendra in jaipur for coolie shooting rajinikanth to shares big update today on his birthday
फिल्म 'कुली' - फोटो : इंस्टाग्राम @sunpictures

फिल्म का शूटिंग शेड्यूल
खास बात यह है कि आज 12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन भी है और इस खास मौके पर 'कुली' से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आने की उम्मीद है। वहीं, अब आमिर और उपेंद्र अभिनेता रजनीकांत के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कास्ट और क्रू 10 दिनों के शेड्यूल के लिए जयपुर में रहेंगे। इसके बाद टीम आगामी शेड्यूल के लिए अन्य स्थानों पर जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि टीम दुबई में भी कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग करेगी।

विज्ञापन
aamir khan and upendra in jaipur for coolie shooting rajinikanth to shares big update today on his birthday
सत्यराज-कुली - फोटो : एक्स

फिल्म के कलाकार
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित कुली में रजनीकांत, नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, सत्यराज, रेबा मोनिका जॉन और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, कुली को 2025 में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार किया गया है। संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, संपादक फिलोमिन राज और छायाकार गिरीश गंगाधरन तकनीकी टीम का हिस्सा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed