फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office कलेक्शन: चीन में आमिर खान मचा रहे धूम, हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ रही 'सीक्रेट सुपरस्टार'

Fri, 02 Feb 2018 07:16 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan and Zaira Wasim film Secret Superstar crosses the Rs 500 crore mark in China

सुपर स्टार आमिर खान ने एक बार फिर अपने स्टारडम का जादू बिखेरा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिट रही उनकी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने 509 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस जादूई आंकड़े को छूने के लिए फिल्म ने महज 2 हफ्तों का समय लिया। इस दौरान इसने वहां चल रही कई हॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ा है। चीन के फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक, 'सीक्रेट सुपरस्टार' 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Aamir Khan and Zaira Wasim film Secret Superstar crosses the Rs 500 crore mark in China

'सीक्रेट सुपरस्टार' ने इस कमाई के साथ ही अपनी पिछली फिल्म 'दंगल' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। चीन में 19 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म के साथ आमिर वर्ल्ड वाइड 100 मिलियन कलेक्शन करने वाले एक्टर बन गए हैं। इसके पहले उनकी 'दंगल' और 'पीके' ने भी यह आंकड़ा पार किया था।
 

 

Aamir Khan and Zaira Wasim film Secret Superstar crosses the Rs 500 crore mark in China
secret superstar
'दंगल' ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 47 दिन में 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अद्वैत चंदन निर्देशित 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को भारत में रिलीज हुई थी और इसने देश में केवल 62 करोड़ का कलेक्शन किया था। सीक्रेट सुपरस्टार एक ऐसी मुस्लिम लड़की (जायरा वसीम​) की कहानी है, जो सिंगर बनना चाहती हैं। मगर रूढ़ीवादी पिता इसके खिलाफ हैं। फिल्म में आमिर खान स्पेशल एपियरेंस में हैं जिन्होंने एक पंजाबी रैपर का रोल निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan and Zaira Wasim film Secret Superstar crosses the Rs 500 crore mark in China
मेहर विज ने जायरा की मां का रोल निभाया है। पिता के किरदार में राज अर्जुन हैं। बताते चलें कि चीन में घरेलू फिल्मों के बाद हॉलीवुड फिल्मों का सबसे बड़ा बाजार है, लेकिन बॉलीवुड फिल्मों को भी वहां दर्शक पसंद करते हैं। आमिर खान की फिल्में खासतौर पर चीन में सफलता हासिल करती रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed