{"_id":"5c8a1595bdec2214074bedfe","slug":"aamir-khan-announced-his-next-film-lal-singh-chaddha-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने बर्थडे पर किया अपनी अगली फिल्म का एलान, निभाएंगे ये खास किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने बर्थडे पर किया अपनी अगली फिल्म का एलान, निभाएंगे ये खास किरदार
Thu, 14 Mar 2019 02:19 PM IST
भावना शर्मा
गौरव शुक्ल, अमर उजाला, मुंबई
गौरव शुक्ल, अमर उजाला, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
aamir khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म अभिनेता आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म का एलान कर ही दिया। मुंबई में अपने जन्मदिन पर आमिर ने अपनी अगली फिल्म का एलान करते हुए कहा कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी। फिल्म का नाम है – लाल सिंह चड्ढा।
aamir khan
माना जा रहा है कि ये फिल्म मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का आधिकारिक रीमेक होगी। इसके अलावा आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करने की अपील की और मतदान को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया।
Aamir Khan & Kiran Rao
- फोटो : social media
आमिर खान की पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी और इसके बाद से ही आमिर खान ने अपने सारे निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स बंद कर दिए थे। अंतरिक्ष में गए पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक वह 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की रिलीज से पहले ही छोड़ चुके थे।
BREAKING:aamir_khan revealed that he's working on his next film which is called #LalSinghChadha ...the preparations have been going on for six months. He needs to lose 20 Kgs for this film. pic.twitter.com/PU9L3neCIx
— ChaloBollywood🇨🇦[Suhel Malhotra] (@bollywoodyyc) March 14, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan
फिल्म की रिलीज के बाद उन्होंने विक्रम वेधा की रीमेक, ओशो की बायोपिक और महाभारत पर भी काम करने से मना कर दिया। आमिर खान पिछले साल लॉस एंजिलिस गए थे और वहां उन्होंने पैरामाउंट पिक्चर्स की फिल्म फॉरेस्ट गम्प के अधिकार खरीदे थे।
विज्ञापन
aamir khan
- फोटो : file photo
अब इसी फिल्म की रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' के नाम से बनने जा रही है। इस फिल्म में आमिर एक सरदार के लुक में दिखाई देंगे। अपने जन्मदिन पर इस फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इस मौके पर उनकी पत्नी किरण राव भी मौजूद थीं। उन्होंने आमिर को अपनी बनाई एक पेटिंग गिफ्ट की।