{"_id":"5c8a1489bdec2214173a1d9f","slug":"ajay-devgan-and-alia-bhatt-will-seen-in-s-s-rajamouli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजामौली की फिल्म में हुई अजय देवगन और आलिया की एंट्री, एक साथ 10 भाषाओं में होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजामौली की फिल्म में हुई अजय देवगन और आलिया की एंट्री, एक साथ 10 भाषाओं में होगी रिलीज
Thu, 14 Mar 2019 02:14 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan, Alia Bhatt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक साथ 10 भारतीय भाषाओं में बनने जा रही बाहुबली फेम निर्देशक एस एस राजमौली की फिल्म आरआरआर में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। उन्होंने हैदराबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात का ऐलान किया।
Ajay Devgan
- फोटो : file photo
डायरेक्टर एस एस राजामौली ने कहा कि अजय देवगन का किरदार फिल्म के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आएगा जब कहानी फ्लैशबैक में जाएगी। उन्होंने बताया कि आरआरआर 1920 के कालखंड में सेट की गई एक काल्पनिक कहानी है और इसमें दो क्रांतिकारियों अलूरी सीताराम राजू और कुमार भीम की कहानी दिखाई जाएगी।
alia bhatt
- फोटो : file photo
दक्षिण भारत में इन दोनों क्रांतिकारियों के नाम बड़ी श्रद्धा से लिए जाते हैं। राजामौली के मुताबिक इन दोनों क्रांतिकारियों के जीवन की तमाम घटनाएं किसी को नहीं पता है। किसी को ये भी नहीं पता कि दोनों के जीवन के उस लंबे अंतराल में क्या कुछ घटा जब ये दोनो सार्वजनिक जीवन से दूर थे। हमारी कोशिश इस फिल्म में ये दिखाने की होगी कि आखिर तब क्या कुछ इनके साथ हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : social media
फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर का किरदार कुमार भीम का होगा जबकि मशहूर अभिनेता राम चरन दिखेंगे अलूरी सीताराम राजू के किरदार में। राजामौली ने इस फिल्म को पहली अखिल भारतीय फिल्म बताते हुए कहा कि अजय देवगन और आलिया भट्ट दोनों ने इस फिल्म की कहानी सुनते ही हां कर दी।
विज्ञापन
ajay devgan
- फोटो : file photo
अजय देवगन ने फिल्म की कहानी सुनाने के लिए समय मांगा और अपने स्टाफ को फिल्म के लिए डेट्स निकालने का निर्देश दे दिया। आलिया भट्ट की जोड़ी इस फिल्म में राम चरन के साथ बनेगी और उनके किरदार का नाम सीता होगा। आलिया को फिल्म की कहानी राजामौली ने अपनी यात्राओं के बीच एक हवाईअड्डे पर सुनाई थी। फिल्म अगले साल 30 जुलाई को रिलीज होगी।